Main Gate Vastu Tips: घर में चाहिए सुख-समृद्धि और सकारात्मकता तो मुख्य द्वार पर रखें पानी से भरा बर्तन
Main Gate Vastu Tips, Vastu for home entrance, Vastu Tips for Main Gate of House, Vastu For Main Gate House Best Colors, Vastu Shastra for Home Enterance, 8 Easy Main Door Vastu Tips, main gate vastu for east facing house, main door opening direction, 32 entrance in vastu, main door opening anticlockwise remedy, steps in front of main door vastu, how to check vastu for home entrance, size of main gate as per vastu, घर का मेन दरवाजा किस तरफ होना चाहिए, घर के मुख्य द्वार पर क्या लगाएं, घर के मुख्य द्वार पर किसकी तस्वीर लगाएं?, दक्षिण मुखी घर का मुख्य द्वार, रसोई घर का दरवाजा किस दिशा में होना चाहिए, घर का मुख्य द्वार और वास्तु, सुबह उठकर मुख्य द्वार पर क्या करना चाहिए, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार का रंग

Main Gate Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी घर का मुख्य द्वार सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि घर के मुख्य द्वार से ही सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा घर में आती तथा बाहर जाती हैं इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार साफ होना चाहिए क्योंकि मुख्य द्वार को साफ रखने से ही घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। हालांकि हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसका जीवन सुख व शांति से बीते, इसलिए वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार (Main Gate Vastu Tips) संबंधी कुछ उपाय बताए गए हैं। ये वास्तु उपाय घर के मुख्य द्वार के बारे में बताये गए हैं जिसे करने से घर में सुख और शांति आती है। तो चलिए घर के मुख्य द्वार से संबंधित कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स जानते हैं….

घर का मुख्य द्वार (Main Gate Vastu Tips)
घर का मुख्य द्वार हमेशा उत्तर-पूर्व की ओर या फिर दक्षिण-पूर्व की ओर होना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है और घर में सुख व शांति आती है। साथ ही मुख्य द्वार पर रोशनी की व्यवस्था भी होनी चाहिए, ऐसा कहा जाता है कि अंधेरी जगह में माता लक्ष्मी नहीं रुकती। इसलिए घर के मुख्य द्वार को साफ और रोशनी युक्त रखना चाहिए।
घर में सौभाग्य आता है (Main Gate Vastu Tips)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर के मुख्य द्वार पर पानी से भरा कटोरा या बर्तन रखने से सौभाग्य और समृद्धि आती है। कटोरे में पानी धन और प्रचुरता का प्रतिनिधित्व करता है और ऐसा माना जाता है कि यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मदद करता है। इससे घर के निवासियों के स्वास्थ्य, धन और खुशहाली में सुधार हो सकता है।
तांबे के लोटे से करें जल का छिड़काव
हर दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद घर के मुख्य द्वार के सामने पानी का छिड़काव करना चाहिए। तांबे के लोटे से जल का छिड़काव करना ज्यादा लाभदायक होता है। तांबे को पवित्र माना जाता है साथ ही डॉक्टर भी तांबे के बर्तन में पानी रखकर सुबह इसका पानी पीने की सलाह देते हैं। यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद होता है। तांबे के लोटे से मुख्य द्वार पर पानी का छिड़काव करने से घर के बाहर मौजूद सारे कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। इससे घर के आस-पास का वातावरण तो साफ होता ही है। वास्तु के अनुसार ये उपाय करने से घर में धन-धान्य बढ़ता है और नकारात्मकता दूर होती है।
शुभ वातावरण बनता है
यदि आप घर के मुख्य द्वार पर पानी से भरा बर्तन रखती हैं तो ये घर में आने वाले लोगों के लिए एक शुभ वातावरण बनाता है। यह मेहमानों के स्वागत के लिए भी एक अच्छा तरीका हो सकता है। आपके घर में प्रवेश करते समय पानी का कटोरा मेहमानों के लिए एक अच्छा दृश्य प्रस्तुत करता है और यह आतिथ्य का प्रतीक होता हैं।
मुख्य द्वार पर पानी का कटोरा रखने के नियम
- कटोरा ऐसी सामग्री से बना होना चाहिए जो वास्तु शास्त्र के अनुकूल हो जैसे तांबा या पीतल। कटोरे में पानी नियमित रूप से बदला जाना चाहिए और कटोरे को नियमित रूप से साफ किया जाना चाहिए।
- आपको अपने घर में पानी के कटोरे के लिए सर्वोत्तम स्थान के बारे में किसी वास्तु विशेषज्ञ से भी परामर्श लेनी चाहिए।
- कटोरे को किसी मेज या चौकी पर रखें जिससे यह मेहमानों को आसानी से दिखाई दे।
- कटोरे को सीधी धूप में या गर्मी के पास रखने से बचें।



