Mahindra XUV 3XO: Nexon और Brezza की होगी छुट्टी! Compact SUV सेगमेंट में धमाल मचाने आ रही Mahindra XUV 3XO, इस दिन होंगी लॉन्‍च….

By
On:

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा की नई एसयूवी का मार्केट में बेसब्री से इंतजार हो रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV 3XO को 29 अप्रैल को मार्केट में पेश करेंगी। यह कंपनी की मौजूदा XUV300 का ही फेसलिफ्ट वर्जन होगा। महिंद्रा की की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सॉन और हुंडई क्रेटा जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देनी वाली है। आइए जानते है फीचर्स के बारे में…

Mahindra XUV 3XO: Nexon और Brezza की होगी छुट्टी! Compact SUV सेगमेंट में धमाल मचाने आ रही Mahindra XUV 3XO, इस दिन होंगी लॉन्‍च....
Nexon और Brezza की होगी छुट्टी! Compact SUV सेगमेंट में धमाल मचाने आ रही Mahindra XUV 3XO, इस दिन होंगी लॉन्‍च….

एडवांस फीचर्स के साथ आएगी नई SUV

नई महिंद्रा एक्सयुवी 3एक्सओ (Mahindra XUV 3XO) में कंपनी सेगमेंट फर्स्ट पैनोरमिक सनरूफ फीचर ऑफर कर सकती है। बता दें कि पैनोरमिक सनरूफ एक प्रीमियम फीचर है जो खासकर मंहगी गाड़ियों में मिलता है। ऐसे में आपको नई एसयूवी में प्रीमियम फीचर की सुविधा भी मिल जाएगी। इस नई एसयूवी में लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी के साथ ही वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी ऑफर करने वाली है। बेहतर ड्राइविंग अनुभव और पार्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें 360 डिग्री कैमरा फीचर भी आपको मिल सकता है।

Mahindra XUV 3XO: Nexon और Brezza की होगी छुट्टी! Compact SUV सेगमेंट में धमाल मचाने आ रही Mahindra XUV 3XO, इस दिन होंगी लॉन्‍च....
Nexon और Brezza की होगी छुट्टी! Compact SUV सेगमेंट में धमाल मचाने आ रही Mahindra XUV 3XO, इस दिन होंगी लॉन्‍च….

नई SUV में मिलेगा प्रीमियम इंटीरियर

Mahindra XUV 3XO कंपनी की एक बेहतरीन एसयूवी होने वाली है। जिसमें आपको नए लुक के अलावा काफी प्रीमियम इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसमें नई और एडवांस फीचर्स के साथ ही कंपनी नए Aisin-सोर्स्ड 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी उपलब्ध करा सकती है। यह XUV300 का अपडेटेड वर्जन होगी।

पॉवरफुल इंजन के साथ आएगी Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा एक्सयुवी 3एक्सओ (Mahindra XUV 3XO) में XUV300 वाला 1.5L डीजल, 1.2L डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो और 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है। हालांकि यह कई ट्रांसमिशन ऑप्शन्स के साथ आएगी। जिसमें नया 6-स्पीड ऑटोमैटिक, 6-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स शामिल हैं। इसमें कई कलर विकल्प भी दिए जाएंगे।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment