Madhya Pradesh Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
Madhya Pradesh Weather Update: Weather will change again in Madhya Pradesh, rain alert with strong winds in many districts

Madhya Pradesh Weather Update: मध्यप्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार इस समय उत्तर पंजाब और उसके आसपास लगभग 1.5 से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही मध्य और ऊपरी स्तर की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ भी बनी हुई है। इसके अलावा 17 मार्च की रात से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है। इसी कारण मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में तेज हवा और बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा और मऊगंज जैसे इलाकों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। यहां गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
16 और 17 मार्च को मौसम साफ
मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य और साफ रहेगा। हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा और कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है।
18 मार्च को इन जिलों में असर
18 मार्च को श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया और शिवपुरी सहित कई जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। इसके अलावा नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी, अलीराजपुर, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर और बालाघाट जिलों में भी गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना बताई गई है।
19 मार्च को और बढ़ेगा असर
19 मार्च को भी कई जिलों में मौसम का प्रभाव जारी रह सकता है। शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, श्योपुर और दतिया के अलावा नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, शाजापुर और आगर मालवा में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं उज्जैन के साथ पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, बालाघाट, टीकमगढ़ और छतरपुर में भी मौसम बदला हुआ रहने के आसार हैं।
कई शहरों में बढ़ा तापमान
इधर प्रदेश के कई शहरों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से लगभग 2.6 से 2.9 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया है। वहीं भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से 3.4 से 4.5 डिग्री तक ज्यादा रहा।
पिछले 24 घंटों में तापमान में वृद्धि
बीते 24 घंटों के दौरान नर्मदापुरम, जबलपुर और शहडोल संभाग के कई जिलों में तापमान 2.2 से 3 डिग्री तक बढ़ा है। नर्मदापुर जिले में सबसे अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा नर्मदापुर में 39.2 डिग्री, मंडला में 38.9 डिग्री, दमोह, रतलाम और सीहोर में 38.2 डिग्री तथा खंडवा में 38.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
- यह भी पढ़ें : NSAP Pension Increase: पेंशन बढ़ोतरी पर केंद्र का साफ इनकार: मध्य प्रदेश के 22.5 लाख बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को झटका
पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा स्थान
प्रदेश में रात का सबसे कम तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिन का तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



