मध्यप्रदेश अपडेट

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्य प्रदेश में फिर होगी मावठे की बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, 6 जिलों में शीतलहर की भी चेतावनी

Madhya Pradesh Weather Alert: उत्तर से आई ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 12 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्य प्रदेश में फिर होगी मावठे की बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, 6 जिलों में शीतलहर की भी चेतावनी
Madhya Pradesh Weather Alert: मध्य प्रदेश में फिर होगी मावठे की बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, 6 जिलों में शीतलहर की भी चेतावनी

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। कुछ दिन की राहत के बाद उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश को दोबारा ठिठुरा दिया है। रात और सुबह के समय ठंड का असर साफ नजर आ रहा है, वहीं कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। खासतौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में ठंड ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

प्रदेशभर में ठंड का बढ़ता असर

शनिवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड देखने को मिली। शहडोल, उमरिया और कटनी प्रदेश के सबसे ठंडे जिले रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कटनी जिले के करौंदी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा। इसके अलावा प्रदेश के 13 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। ठंड के इस बढ़ते असर को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार 9 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। इसका असर 12 फरवरी के बाद मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान मावठा बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश या ओलावृष्टि की कोई संभावना नहीं है। विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक ठंड का असर बना रहेगा, इसके बाद दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

कहां कितना रहा तापमान

शनिवार को प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में रात का तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा। छोटे और ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिला। शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 4.9 डिग्री, उमरिया में 7 डिग्री, रीवा और खजुराहो में 7.4 डिग्री, मंडला में 7.9 डिग्री और नौगांव में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे से बढ़ी परेशानी

प्रदेश में मौसम का मिजाज दिन और रात में अलग-अलग नजर आ रहा है। सुबह और देर रात ठंड ज्यादा महसूस हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है। कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता कम हो रही है। खासकर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कोहरे का असर अधिक देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने भोपाल, सीहोर, गुना और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई है, जिनका असर सुबह और रात के समय ज्यादा रहेगा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button