मध्यप्रदेश अपडेट

Madhya Pradesh Rain Alert: अगले 4 दिनों तक इन जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Madhya Pradesh Rain Alert: मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर अब थम गया है। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार वर्षा के बाद अब मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अब प्रदेश से मानसून की वापसी की स्थितियां बन रही हैं। इसके बावजूद कुछ जिलों में अभी भी बारिश का दौर जारी रहेगा। आज बुधवार को भी 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। अगले 4 दिनों में भी कई जिलों में बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को प्रदेश के हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार के लिए पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश का अलर्ट है।

Madhya Pradesh Rain Alert: अगले 4 दिनों तक इन जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

शुक्रवार-शनिवार को यहां तेज बारिश

बारिश का दौर इसके बाद भी जारी रहेगा। शुक्रवार को पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके बाद शनिवार को पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Madhya Pradesh Rain Alert: अगले 4 दिनों तक इन जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई वर्षा

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था, जिसके कारण कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद बारिश की गतिविधि और कम हो जाएगी। 9-10 अक्टूबर को केवल कुछ चुनिंदा जिलों में हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है।

Madhya Pradesh Rain Alert: अगले 4 दिनों तक इन जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मंगलवार को ऐसा रहा मौसम

भोपाल में दिनभर धूप-छांव का मौसम देखने को मिला। सुबह तेज धूप रही, जबकि दोपहर के बाद आसमान पर बादल छा गए। इंदौर और जबलपुर में भी इसी तरह का मौसम बना रहा। वहीं, शिवपुरी जिले में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। कुल मिलाकर प्रदेश में मौसम अब साफ होने की दिशा में बढ़ रहा है।

इन जिलों से बिदा हो चुका मानसून

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अब तक ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम से मानसून विदा हो चुका है। राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ इलाकों से भी मानसून की वापसी हो गई है। विभाग के अनुसार अब मौसम की स्थिति पूरी तरह अनुकूल है और आने वाले दिनों में शेष जिलों से भी मानसून की वापसी पूरी हो जाएगी।

एक दिन की देरी से आया मानसून

इस साल मानसून ने मध्यप्रदेश में 16 जून को प्रवेश किया था, जो सामान्य समय से एक दिन देरी से आया था। आम तौर पर प्रदेश से 6 अक्टूबर तक मानसून की वापसी हो जाती है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार कुछ धीमी रही। लंबे समय तक बादल बने रहने और रुक-रुककर होती वर्षा ने वापसी में देरी की।

कई जिलों में औसत से ज्यादा वर्षा

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस सीजन में गुना जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। यहां 65.6 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा मंडला और रायसेन में 62 इंच से ज्यादा पानी गिरा। वहीं, श्योपुर और अशोकनगर में भी 56 इंच से अधिक वर्षा हुई है।

दूसरी ओर कुछ जिलों में बारिश का स्तर सामान्य से काफी कम रहा। शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार उन जिलों में हैं, जहां सबसे कम वर्षा दर्ज की गई। शाजापुर में 28.9 इंच, खरगोन में 29.6 इंच, खंडवा में 32 इंच, बड़वानी में 33.5 इंच और धार में 33.6 इंच बारिश हुई है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button