मां लक्ष्मी जी की आरती (Maa Lakshmi Ji Aarti)
Maa Lakshmi Ji Aarti: ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।।
ओम जय लक्ष्मी माता।।
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग माता।
मैया तुम ही जग माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।
ओम जय लक्ष्मी माता।।
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
मैया सुख सम्पत्ति दाता।।
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता।
ओम जय लक्ष्मी माता।।
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
मैया तुम ही शुभदाता।।
कम-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता।
ओम जय लक्ष्मी माता।।
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
मैया सब सद्गुण आता।।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता।
ओम जय लक्ष्मी माता।।
तुम बिना यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
मैया वस्त्र न कोई पाता।।
खान-पान का वैभव, सब तुृमसे आता।
ओम जय लक्ष्मी माता।।
शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता।
मैया क्षीरोदधि जाता।।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता।
ओम जय लक्ष्मी माता।।
महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई जन गाता।
मैया जो कोई जन गाता।।
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता।
ओम जय लक्ष्मी माता।।
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। ऊं जय लक्ष्मी माता।
दोहा
महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं सुरेश्वरि। हरिप्रिये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं दयानिधे।।
पद्मालये नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं च सर्वदे। सर्व भूत हितार्थाय, वसु सृष्टिं सदा कुरूं।।
यहाँ सुने माँ लक्ष्मी जी की आरती…
- यह भी पढ़ें : Diwali 2025 Puja Muhurat: दिवाली 2025: रोशनी, आस्था और समृद्धि का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
