बैतूल अपडेट

Maa BhadraKali Visarjan Betul: मां भद्रकाली को भक्तों ने दी भावभीनी बिदाई, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, थम गया शहर, देखें वीडियो

Maa BhadraKali Visarjan Betul: बैतूल। शहर के विवेकानंद वार्ड स्थित ग्रीन सिटी में स्थापित 20 फीट की विशाल मां भद्रकाली का भव्य विसर्जन जुलूस शुक्रवार रात में निकाला गया। इस दौरान भग्गूढाना गंज तक मानो शहर थम ही गया था। पूरे रास्ते में भद्रकाली के दर्शन के लिए देर रात तक लोग सड़क किनारे इंतजार करते रहे।

विसर्जन जुलूस की सबसे खास बात यह थी कि यस बैंक के सामने पं. दीपक शर्मा के आवास के पास बीजासनी माता मंदिर के सदस्यों ने पंडित शर्मा की अगुवाही में मां भद्रकाली का भव्य स्वागत किया। यह स्वागत भूतो न भविष्यति जैसा रहा। यहीं पर रात 12 बजे की आरती में हजारों श्रद्धालु पुण्य के भागी बने।

आकर्षण का केंद्र रही झांकी

मां भद्रकाली समिति विवेकानंद वार्ड द्वारा हर वर्ष मां भद्रकाली की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस बार समिति ने विशाल प्रतिमा के साथ आकर्षक और विशाल मंदिर रूपी झांकी बनाई थी। इसे देखने के लिए हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूरे जिले भर से पहुुंचे। स्थिति यह थी कि पुलिस को यहां पर व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Ma BhadraKali Visarjan Betul 2025: मां भद्रकाली को भक्तों ने दी भावभीनी बिदाई, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, थम गया शहर, देखें वीडियो

शाम 6 बजे से ही पहुंचे श्रद्धालु

प्रतिवर्ष की तरह दशहरे के दूसरे दिन मां भद्रकाली के विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं की उत्सुकता देखते ही बन रही थी। भद्रकाली का चल समारोह रात 9.30 बजे निकला, लेकिन शाम 6 बजे से ही बड़ी संख्या में भक्त पहुंच गए थे।

Ma BhadraKali Visarjan Betul 2025: मां भद्रकाली को भक्तों ने दी भावभीनी बिदाई, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, थम गया शहर, देखें वीडियो

जगह-जगह ऐतिहासिक स्वागत

चल समारोह का जुलूस पुलिस की अगुवाही में जब निकला तो करीब एक किमी तक की भीड़ और ढोल-नगाड़ों और डीजे की धून पर थिरकते श्रद्धालुओं को देखने का हुजूम उमड़ पड़ा। जगह-जगह दे रात तक चल समारोह में विसर्जन की ओर से जा रही भद्रकाली का ऐतिहासिक स्वागत किया। यह पहली बार था जब गंज क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में देर रात तक मां भद्रकाली का भक्त स्वागत करते रहे।

Ma BhadraKali Visarjan Betul 2025: मां भद्रकाली को भक्तों ने दी भावभीनी बिदाई, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, थम गया शहर, देखें वीडियो

ऐसा स्वागत देख सभी अभिभूत

मां भद्रकाली का भव्य और विशाल जुलूस जैसे ही आबकारी के पास यश बैंक सामने बीजासनी माता मंदिर के संस्थापक पं. दीपक शर्मा के आवास पर पहुंचा, यहां ऐसा स्वागत हुआ कि इसे भूतों न भविष्यति की संज्ञा दी गई।

दरअसल पं. दीपक शर्मा, उनके पुत्र अभिषेक शर्मा और बीजासनी माता मंदिर समिति के सदस्यों ने यहां आकर्षक साउंड सेटअप लगाया था। इसके अलावा रंग-बिरंगे बबल और पेपर से मां भद्रकाली ऐतिहासिक स्वागत किया तो समिति के सदस्य और श्रद्धालु भी मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सके।

यहां देखें ऐतिहासिक स्वागत का वीडियो…

रात 12 बजे हुई विशेष आरती

हजारों की संख्या में एकत्रित हुए श्रद्धालुओं ने यहां रात 12 बजे की विशेष आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान ऐसा लग रहा था कि मानो पूरा शहर मां भद्रकाली के स्वागत के लिए एकत्रित हो गया। दूर-दूर तक नजारा ऐसा दिख रहा था कि श्रद्धालुओं को खड़े रहने तक की जगह नहीं थी। करीब 45 मिनट तक चल समारोह में मां भद्रकाली के स्वागत की लोगों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button