LPG Price 1st Jan 2023: साल के पहले दिन ही बड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ें, जानें कहां कितने में मिल रहा सिलेंडर

LPG Price 1st Jan 2023: साल के पहले दिन ही बड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ें, जानें कहां कितने में मिल रहा सिलेंडर

LPG Price 1st Jan 2023: आज से नए साल 2023 (New year 2023) की शुरुआत हो गई है और आज नए साल के पहले दिन आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। आज से गैस सिलेंडर की कीमतों (Gas Cylinder Price) में बढ़ोतरी हो गई है। देश भर में आज से गैस सिलेंडर (LPG Price Hike) खरीदना महंगा हो गया है। बता दें पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 5 बार बदले और और हर बार महंगा ही हुआ। आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में तो कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

Also Read: Daily Current Affairs : आज (01 जनवरी ) के महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न जिनके जवाब आपको जरूर पता होना चाहिए(करेंट अफेयर्स 2023)

एक साल में 154 रुपये महंगा हुआ घरेलू एलपीजी सिलेंडर

बता दें कि बीते साल 2022 में 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपये तक महंगा हुआ और बात करें 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की तो इसकी कीमत 357 रुपये तक कम हुई। पूरे सालभर में कुल 18 बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव हुए। इसमें 12 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और केवल 6 बार महंगा। नीले रंग वाला एलपीजी सिलेंडर के भाव इस साल 25 रुपये बढकर 1769 रुपये पर पहुंचा है।

LPG Price 1st Jan 2023: साल के पहले दिन ही बड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ें, जानें कहां कितने में मिल रहा सिलेंडर

Also Read: Sidharth Malhotra और Kiara Advani की नए साल में करेंगे शादी! डेट हुई फाइनल, प्री-वेडिंग फंक्शन का भी पूरा प्‍लान रेडी

इन शहरों में आज इस रेट पर मिल रहे घरेलू एलपीजी सिलेंडर

  • लेह    1249
  • आईजोल    1210
  • श्रीनगर    1169
  • पटना    1151
  • कन्या कुमारी    1137
  • अंडमान    1129
  • रांची    1110.5
  • शिमला    1097.5
  • डिब्रूगढ़    1095
  • लखनऊ    1090.5
  • उदयपुर    1084.5
  • इंदौर    1081
  • कोलकाता    1079
  • देहरादून    1072
  • चेन्नई    1068.5
  • आगरा    1065.5
  • चंडीगढ़    1062.5
  • विशाखापट्टनम    1061
  • अहमदाबाद    1060
  • भोपाल    1058.5
  • जयपुर    1056.5
  • बेंगलुरू    1055.5
  • दिल्ली    1053
  • मुंबई    1052.5

स्रोत: IOC

Also Read: Redmi 12C हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे 6GB रैम, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स

साल 2022 में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव

  • 6 अक्टूबर 2021    899.50 15 रुपये बढ़ा
  • 22 मार्च 2022    949.50    50 रुपये बढ़ा
  • 7 मई 2022    999.50 50 रुपये बढ़ा
  • 19 मई 2022    1003    3.50 रुपये बढ़ा
  • 6 जुलाई 2022    1053    50 रुपये बढ़ा

Also Read: Moongfali Chikki Recipe : सबसे आसान है ये मूंगफली की चिक्की बनाने की रेसिपी

Credit: Livehindustan

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News