मध्यप्रदेश अपडेट

LPG Price 1 March : बड़ा झटका! महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, अब इतने रुपये ज्यादा लगेंगे….

LPG Price 1 March : मार्च महीने की शुरूआत होते ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर लोगों की जेब पर बड़ा झटका दिया है। क्योंकि आज से LPG सिलेंडर और जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। बता दें कि लोकसभा चुनावों के ऐलान से पहले एलीपीजी सिलेंडर के रेट बढ़ गए हैं। देश की राजधानी दिल्‍ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 25 रुपये, तो वहीं मुंबई में 26 रुपये महंगा हो गया है। आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों में क्‍या है LPG गैस सिलेंडर के रेट….

इन शहरों में बढ़ गई कीमत (LPG Price 1 March)

आपको बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत जारी करतीं हैं। इसलिए आज से उपभोक्ताओं को नए दर पर कॉमर्शियल सिलेंडर मिलेगा। जानें कहां कितने में मिलेगा।

  • दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1795 रुपये में मिलेगा।
  • कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1911 रुपये में मिलेगा।
  • मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़कर 1749 रुपये हो चुका है।
  • चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1960।50 रुपये में मिल रहा है।

फरवरी में इतनी थी सिलेंडर की कीमत (LPG Price 1 March)

इससे पहले हुए बदलाव की बात करें तो 1 फरवरी 2024 को 14 रुपये का इजाफा किया गया था। इसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1755.50 रुपये से बढ़कर 1769.50 रुपये हो गई थी। वहीं कोलकाता में सिलेंडर 1869.00 रुपये से बढ़कर 1887 रुपये का कर दिया गया था।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर (LPG Price 1 March)

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पर नजर डालें तो इसमें किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है जबकि कोलकाता में 929 रुपये में ये उपभोक्ताओं को मिल रही है। कारोबारी नगरी मुंबई में 902.50 रुपये घरेलू गैस सिलेंडर लोगों को मिल रहे हैं जबकि चेन्नई में 918.50 रुपये इसकी कीमत है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Optical Illusion: इस तस्वीर मे छिपा है लड़की की अलावा एक और चेहरा, क्‍या आप ढूंढ पाएंगे? 10 सेकंड में करें चैलेंज पूरा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button