बैतूल अपडेट

Love Affair Murder Betul: एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, महाराष्ट्र के युवक की मां-बेटी और पिता ने हत्या कर खेत में दफनाया

Love Affair Murder Betul: Horrific consequences of one-sided love, Maharashtra youth murdered by mother, daughter and father and buried in a field

Love Affair Murder Betul: एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, महाराष्ट्र के युवक की मां-बेटी और पिता ने हत्या कर खेत में दफनाया
Love Affair Murder Betul: एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, महाराष्ट्र के युवक की मां-बेटी और पिता ने हत्या कर खेत में दफनाया

Love Affair Murder Betul: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एकतरफा प्यार में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ गई। युवक की मां-बेटी और पिता ने मिलकर सिर पर पत्थर पटक कर और डंडों से पीट कर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद गड्ढा खोदकर उसमें शव को दफना दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 14 फरवरी को थाना भैंसदेही को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कौड़िया में एक मोटर साइकिल बिना चालक के खड़ी है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो मोटर साइकिल क्रमांक एमपी-48/एम-7850 एक घर के सामने खड़ी मिली।

घर पर नहीं था घर का मालिक

इस घर का मालिक घर पर नहीं मिला। उसकी पत्नी से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि उसका पति बाहर गया है तथा पुत्री सातनेर चली गई है। मोटर साइकिल चालक के संबंध में वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी एवं बार-बार बयान बदलती रही, जिससे संदेह गहराया।

Love Affair Murder Betul: एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, महाराष्ट्र के युवक की मां-बेटी और पिता ने हत्या कर खेत में दफनाया
Love Affair Murder Betul: एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, महाराष्ट्र के युवक की मां-बेटी और पिता ने हत्या कर खेत में दफनाया

पूछताछ करने पर दी यह जानकारी

ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस पुराने खेत की ओर पहुंची। हिकमत अमली से पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि मोटर साइकिल चालक शिवम धुर्वे (निवासी महाराष्ट्र) उसकी पुत्री से मिलने आया था। आपसी कहासुनी के बाद उसके पति, बेटी और स्वयं उसने मिलकर शिवम के साथ मारपीट की।

पत्थर पटक कर हत्या, खेत में गाड़ा

आरोपियों ने मृतक को थप्पड़ एवं मुक्कों से पीटा, उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए तथा उसे जंगल स्थित खेत में ले गए। वहां मुख्य आरोपी ने पत्थर पटककर एवं डंडों से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सुबह आरोपियों ने खेत/जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया, ताकि अपराध छिपाया जा सके।

तहसीलदार की मौजूदगी में निकाला शव

इस पर एसडीएम भैंसदेही को सूचना देकर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तहसीलदार एवं नगर परिषद टीम की उपस्थिति में उत्खनन कराया गया। वीडियोग्राफी के साथ कार्यवाही करते हुए लगभग 25-30 वर्षीय पुरुष का शव बरामद किया गया। शव को पीएम हेतु सीएचसी भैंसदेही की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया।

Betul Kidnapping Ransom Case: बैतूल में बड़ी वारदात: युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, रस्सी से बांध कर कार में घुमाते रहे

तीनों पर अपराध दर्ज कर किया गिरफ्तार

उपनिरीक्षक रामप्रकाश कीर की रिपोर्ट पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 103(2), 326(बी), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान तीनों आरोपियों को 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

हत्या की यह बताई गई वजह

पुलिस के मुताबिक मृतक शिवम धुर्वे आरोपी परिवार की विवाहित बेटी का परिचित था, तथा उसके पीछे पड़ा हुआ था। वह उस पर बुरी नियत रखता था। युवती विवाहित थी एवं उसके दो बच्चों के साथ ग्राम सातनेर में रहती थी। उसका पति महाराष्ट्र में मजदूरी करता था, जो जनवरी माह में घर लौट आया था।

युवती को लगातार धमका रहा था आरोपी

मृतक द्वारा आरोपिया को लगातार परेशान किया जा रहा था एवं धमकाया जा रहा था। इससे परेशान होकर युवती ने मृतक को अपने मायके ग्राम कौड़िया बुलाया। यहां माता-पिता के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर उसके हाथ पैर बांधकर उसे जंगल में स्थित खेत में ले गए।

वहां मृतक के सिर पर पत्थर पटक कर एवं डंडों से मारकर हत्या कर दी गई। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से आरोपी खेत/जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया गया। आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस की विशेष टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का खुलासा किया गया।

प्रकरण में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

प्रकरण को सुलझाने में निरीक्षक राजेश सातनकर, निरीक्षक आबिद अंसारी, उप निरीक्षक रामप्रकाश कीर, प्रीति पाटिल, प्रधान आरक्षक परसराम, छोटेलाल, आरक्षक नारायण जाट, नरेन्द्र ढोके, सनील उइके, सोनू कुमार, सैनिक अमर चौहान, सायबर सेल आरक्षक राजेन्द्र धाड़से एवं दीपेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button