देश/विदेश

LIC Vs Post Office: LIC और पोस्ट ऑफिस की ये स्‍कीम से निवेशकों को हो रहा जबरदस्त फायदा, जानें कौन-सी है बेस्ट?

LIC Vs Post Office: Investors are getting huge benefits from these schemes of LIC and Post Office, know which one is the best?

LIC Vs Post Office: सुरक्षित निवेश और शानदार रिटर्न पाना हर निवेशक का सपना होता है। यही वजह है कि सरकारी बीमा कंपनी LIC और पोस्‍ट ऑफिस की योजना में लोग पैसे लगाना खूब पसंद करते है। LIC अपने निवेशकों को कई ऐसे विकल्प देती है, जहां पर उनका पैसा सुरक्षित रह सके। वहीं, पोस्‍ट ऑफिस की भी कई योजनाएं अपने निवेशको को शानदार रिटर्न और सुरक्षा की गारंटी देती है। अगर आप भी अच्‍छे निवेश की तलाश में है तो आइए जानते LIC और पोस्ट ऑफिस दोनों में से क्‍या बेस्‍ट है।

पोस्ट ऑफिस के फायदे (LIC Vs Post Office)

पोस्ट ऑफिस की ओर से आपको निवेश के 9 विकल्प मिलेंगे, जहां 8 फीसदी तक सालाना ब्याज जुटा सकते हैं। इसी तरह एलआईसी की भी कई योजनाएं आपके काम की हो सकती हैं। अगर आप पोस्ट ऑफिस में पैसे लगाकर अच्छा ब्याज पाने की सोच रहे तो कई योजनाएं आपके लिए मुफीद हैं। इसमें सेविंग्स अकाउंट, टाइम डिपॉजिट (TD) अकाउंट से लेकर SCSS, PPF, KVP, NSC, MIS और सुकन्या समृद्धि अकाउंट (SSY) खुलवाए जा सकते हैं। इन खातों में आपको 8 फीसदी तक शानदार रिटर्न मिल जाएगा।

LIC के फायदे (LIC Vs Post Office)

LIC में वैसे तो कई बीमा प्लान हैं लेकिन इसकी बीमा बचत योजना एक मनी बैक प्लान है। इसमें मैच्योरिटी पर आपको सिंगल प्रीमियम को लॉयल्टी अगर कोई लॉयल्टी आपने ले रखी है तो उसे उसके साथ लौटाया जाता है। इस स्कीम में निवेशक की नकदी की जरूरतों का भी ध्यान रखा जाता है। इसलिए इसमें आपको लोन की सुविधा भी मिल जाती है।

बता दें कि इसमें आप अपनी मर्जी के हिसाब से 9, 12 और 15 साल की पॉलिसी का टर्म सेलेक्ट कर सकते हैं।योजना में पॉलिसी अवधि के तहत अगर पॉलिसीहोल्डर की मौत हो जाती है तो इंश्योरेंड राशि भुगतान योग्य होती है। वहीं, इस पर आपको अगर कोई लॉयल्टी एडिशन भी है, तो वह भी मिलता है। न्यू बीमा बचत प्लान में निवेश करने के लिए आप मिनिमम 15 साल की उम्र में निवेश कर सकते हैं। वहीं, मैक्सिमम ऐज लिमिट 50 साल है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button