Lava Blaze 5G: लॉन्च हुआ भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत जानकार रह जाएंगे हैरान

Lava Blaze 5G Launched in India: देशी स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने भारत में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Lava Blaze 5G लॉन्च किया है। Realme India ने पिछले साल कहा था कि वह 10,000 रुपये से कम कीमत में 5G फोन लॉन्च करेगी, लेकिन इससे पहले घरेलू कंपनी LAVA ने इसे मात देते हुए अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। लावा ब्लेज़ 5जी की पहली झलक अगस्त में नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस में दिखाई गई थी। अब इस फोन को लॉन्च कर दिया गया है, आइए जानते है कि आखिर इस फोन को कैसे स्पेक्स के साथ पेश किया गया है, और उसकी कीमत क्या है।
Lava Blaze 5G Specifications
- Display : Lava Blaze 5G में 6.5-इंच की 2.5D कर्व्ड स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है।
- Processor: इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 7nm प्रोसेसर Mali-G57 MC2 GPU के साथ दिया गया है।
- Storage: कंपनी ने इसमें 4GB का रैम दिया है और 128GB का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इससे फोन की टोटल रैम 7GB हो जाएगी।
- Android Version: Android 12 OS
- Battery: 5,000 mAh के साथ 10W का चार्जर सपोर्ट मिल सकता है
- Also Read: महज 60 हजार जमा कर घर ले आए Maruti Eeco 7 Seater, मिलेंगे शानदार फीचर्स और कमाल का माइलेज
Lava Blaze 5G Features
इस फोन में ड्यूल सिम, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- Also Read: KVS Recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालयों में निकली बंपर भर्ती, इतनी योग्यता के साथ ऐसे करें आवेदन
Lava Blaze 5G Camera
फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। ये फोन 5G SA/NSA सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 1/3/5/8/28/41/77/78 बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है।
होगी घर पर फ्री सर्विस
Lava Blaze 5G पर कंपनी एक सुविधा भी देती है। इससे कस्टमर्स को घर पर ही फ्री सर्विस मिलती है। यानी आप घर बैठे अपने फोन को ठीक करवा सकते हैं. फोन अभी खरीदने पर कंपनी 1599 प्रोबड्स फ्री जीतने का मौका दे रही है।

Lava Blaze 5G Price और सेल डिटेल्स
Lava Blaze 5G स्मार्टफोन को आप 9,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। आपको यह फोन Amazon India से मिल सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से इसकी सेल के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।




