Laptop Overheating Tips: लैपटॉप में होती है ओवरहीटिंग तो अपनाएं ये टिप्स
Laptop Overheating Tips, laptop cooling pad, how to stop overheating laptop when gaming, laptop overheating symptoms, laptop overheated and won't turn on, laptop screen overheating, what to put under laptop to keep from overheating, laptop overheating and shutting down, 8 tips to avoid laptop overheating, how to cool down laptop without cooling pad,

Laptop Overheating Tips: ऑफिस से लेकर कॉलेज तक कई लोग लैपटॉप का यूज करते हैं और लैपटॉप का यूज करते समय लोगों को कई बार ओवरहीटिंग की परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि, बहुत देर तक लैपटॉप पर काम करने पर अक्सर ओवरहीटिंग होने लगती है। तो इस आसान तरीके से लैपटॉप को गर्म होने की समस्या से बचा सकते हैं।
लैपटॉप को ओवरहीट होने से इस तरह बचाएं
चार्जिंग का ध्यान रखें (Laptop Overheating Tips)
कुछ लोग लैपटॉप को समय पर चार्ज से निकालना भूल जाते हैं लैपटॉप में ओवरचार्जिंग होने लगती है। ओवर चार्ज होने से लैपटॉप अक्सर गर्म हो जाता है इसलिए लैपटॉप को चार्ज करते हुए चार्जिंग के समय पर विशेष ध्यान देना न भूलें और बैटरी फुल होने के बाद चार्जर को तुरंत रिमूव कर दें।
लैपटॉप की सफाई (Laptop Overheating Tips)
लैपटॉप को हीट से बचाने के लिए बाहरी सफाई के साथ-साथ अंदर की सफाई भी जरूरी होती है। दरअसल, आपके लैपटॉप में पड़े एप्लीकेशन भी बैकग्राउंड में रन होने के कारण लैपटॉप को गर्म करने में सहायक होते हैं। इसलिए लैपटॉप को हीटिंग से बचाने के लिए। इस्तेमाल न होने वाले सभी एप्स को लैपटॉप से फौरन डिलीट कर दें।
वेंटिलेशन सिस्टम साफ करें
लैपटॉप को गर्म होने से बचाने के लिए लैपटॉप के अंदर जमी धूल साफ करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप लैपटॉप इंजीनियर की मदद ले सकते हैं। हालांकि, अगर आप लैपटॉप के हार्डवेयर से अच्छी तरह वाकिफ हैं। तो आप घर पर ही लैपटॉप को खोलकर किसी मुलायम ब्रश से लैपटॉप के पार्ट्स को साफ कर सकते हैं।
लैपटॉप पर ज्यादा काम करने पर
कई बार ज्यादा काम के चलते हमारा लैपटॉप दिन-रात चलता ही रहता है। इससे भी लैपटॉप के ओवरहीट होने की दिक्कत होती है। ऐसे में काम करने के बाद आपको अपने लैपटॉप को कुछ आराम देने की जरुरत होती है। आप लैपटॉप को स्लीप मोड पर भी डाल सकते हैं। हो सके तो सोते वक्त लैपटॉप को शट डाउन कर दें।
ऐसी जगह पर रखें लैपटॉप (Laptop Overheating Tips)
कई लोग गर्म जगहों के आसपास ही लैपटॉप को रख देते हैं। इससे लैपटॉप को नुकसान होने की संभावना बहुत अधिक हो जाती है। इसके अलावा आपको लैपटॉप को चार्ज करने के लिए हमेशा लैपटॉप के ओरिजिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करना चाहिए और लैपटॉप को फ्लैट सरफेस पर ही रखकर काम करना चाहिए। अगर आप कंबल या चादर के ऊपर रखकर लैपटॉप में काम करेंगी तो ओवरहीटिंग हो सकती है।



