Land prices in Betul : बैतूल। इन सर्वर डाउन होने के कारण रजिस्ट्रियां बहुत कम हो रही हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक अप्रैल से कई क्षेत्रों में रजिस्ट्री के दाम बढ़ जाएंगे, इसलिए हर कोई जमीन की रजिस्ट्री 1 अप्रैल से पहले करवाना चाहता है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण बहुत कम रजिस्ट्री हो पा रही है। वैसे प्रतिदिन 60 से 70 रजिस्ट्रयां होती थी, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण 40 से 45 रजिस्ट्रयां ही हो पा रही है। सर्वर डाउन चलने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्री की बहुत धीमी गति से चल रही है।
घंटों करना पड़ रहा इंतजार (Land prices in Betul)
लोगों को रजिस्ट्री के लिए घंटों तक का इंतजार करना पड़ता है। ऑनलाईन सेंटरों पर भी रजिस्ट्री के लिए लोगों की भीड़ लगी है। सबसे पहले ऑनलाईन रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करनी होती है, इसके बाद पंजीयक कार्यालय में जाकर हस्ताक्षर और फोटो करनी होती है। इसके बाद ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होती है, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के लिए घंटों तक का इंतजार करना होता है।
इधर अधिकारियों का कहना है कि सर्वर का काम चल रहा है, जिसके कारण सर्वर डाउन हो गया। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी है और सर्वर को जल्द ठीक करने का भरोसा दिया है।
कई क्षेत्रों में बढ़ जाएंगे दाम (Land prices in Betul)
जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल से रजिस्ट्रियों के दाम बढ़ जाएंगे। 31 मार्च तक जो भी व्यक्ति रजिस्ट्री करेंगे, उन्हें पुराने रेट में रजिस्ट्री के दाम देने पड़ रहे हैं। वहीं 1 अप्रैल से रजिस्ट्री के लिए और अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी।
बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल से जिला मुख्यालय सहित जिले की करीब 300 लोकेशन पर 15 से 20 प्रतिशत दाम बढ़ने वाले हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ जाएंगी। अभी जहां कम राशि में रजिस्ट्री हो रही है, वहां अधिक राशि देनी होगी। अधिक राशि देने से बचने के लिए लोग रजिस्ट्री की प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी करना चाहते हैं।
- यह भी पढ़ें: Tiger Playing Ball : तालाब में बॉल लेकर मस्ती करते दिखा टाइगर, लोग बोलें-ये तो हमारे घर का डॉगी हैं!
राजस्व की हो रही है कमी (Land prices in Betul)
सर्वर डाउन होने के कारण रजिस्ट्रियां कम हो रही हंै। ऐसे में सरकार को राजस्व का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि एक दिन में बड़ी मुश्किल से 40 से 45 ही रजिस्ट्रियां हो पा रही है। जबकि वर्तमान में प्रतिदिन 60 से 70 रजिस्ट्रियां होना था। रजिस्ट्रियां कम होने से राजस्व भी कम मिल रहा है।
हालांकि अधिकारियों का यह कहना भी है कि रजिस्ट्रियां अभी नहीं हुई तो आगे आने वाले दिनों में होगी। राजस्व तो मिलना ही है, लेकिन लोगों को अधिक राशि चुकानी पड़ेगी।
- यह भी पढ़ें: Betul Police Holi: यूपी वाला ठुमका और नाच मेरी जान पर जमकर झूमे एसपी, जवानों ने पहनाई सब्जियों की माला
अधिकारियों का यह कहना (Land prices in Betul)
इस बारे में जिला पंजीयक बैतूल दिनेश कौशले ने बताया कि कुछ दिनों से सर्वर धीमी गति से चल रहा है। जिससे रजिस्ट्रियां कम हो पा रही हैं। आगामी 1 अप्रैल से जिले की करीब 300 लोकेशन पर जमीन के 15 से 20 प्रतिशत मूल्य गाइड लाइन के अनुसार बढ़ जाएंगे। इससे रजिस्ट्री में अधिक शुल्क लगेगा।
- यह भी पढ़ें: NIRMALYA RATH BETUL : बैतूल में अभिनव पहल, पूजन सामग्री एकत्रित करेंगे दो वाहन, बनेंगे रंग और अगरबत्ती
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇