Land of midnight sun : कुदरत का चमत्कार, यहां 4 महीने नहीं डूबता सूरज, रात-दिन रहती है चकाचौंध करने वाली रोशनी

हम सब दिन और रात के बारे में इतना ही जानते हैं कि 12 घंटे का दिन और इतने ही घंटों की रात होती है। सूरज के अस्त और उदय होने का समय बदलने पर इसमें थोड़ा बहुत समय कम-ज्यादा होता है। लेकिन, इसमें जरा भी कोई संदेह नहीं कि हम रोज शाम के बाद रात होते और सुबह के बाद दिन देखते हैं।
ऐसे में यदि कोई आपसे कहे कि दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जहां पर पूरे 4 महीनों तक सूरज नहीं डूबता। मतलब वहां रात होती ही नहीं। तो क्या आप इस पर यकीन करेंगे? शायद बिल्कुल नहीं करेंगे। पर, आपको यकीन करना होगा। कारण यह है कि वास्तव में एक ऐसी जगह मौजूद है जहां प्रकृति यह चमत्कार दिखाती है।
देखा जाए तो यह धरती, आकाश और पूरा ब्रह्मांड तमाम रहस्यों से भरे पड़े हैं। भारी कोशिशों के बावजूद इनमें से कुछ रहस्यों से ही पर्दा उठ सका है। अनगिनत रहस्य अभी भी बेपर्दा हैं। हम देखते, पढ़ते और सुनते रहते हैं कि धरती के किसी हिस्से पर दिन पानी ही पानी है, तो कहीं दूर तक गर्म रेत फैली है।
कुछ जगहों पर बर्फ ही बर्फ पड़ती है और सर्दियों का मौसम बना रहता है तो कहीं गर्मियां पीछा ही नहीं छोड़तीं। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली कुछ जगहें इस धरती पर हैं, जहां दिन-रात भी सामान्य रूप से नहीं होते। ऐसी ही एक जगह है, जहां 4 महीने तक सूरज ढलता ही नहीं है। (Place on Earth Where Sun Doesn’t Set for Months)।
इस स्थान को लेकर अगर आप अंटार्कटिका का कयास लगा रहे हैं तो भी आप बिल्कुल गलत हैं। यह विचित्र स्थान अंटार्कटिका नहीं है। बल्कि यह जगह लैंड ऑफ मिडनाइट सन के नाम से भी जानी जाती है। आप शायद आप कुछ समझ रहे हैं। खैर, चलिए आपको इसके बारे में और जानकारी देते हैं।
नार्वे में नजर आता है प्रकृति का यह चमत्कार
प्रकृति का यह चमत्कार दिखाई देता है नॉर्वे में। इस देश में 20 अप्रैल से लेकर 22 अगस्त तक सूरज की रोशनी दिन-रात दिखाई देती है। यही कारण है कि इस जगह को Land of the Midnight Sun भी कहा जाता है। क्योंकि, 4 महीने तक यहां 12 बजे रात को भी अंधेरा नहीं होता।
दिलचस्प बात ये है कि लोग इस कंडीशन को खूब एंजॉय करते हैं और किसी एडवेंचर फेस्टिवल की तरह एक्टिविटीज़ चलती रहती हैं। नॉर्वे के आर्कटिक सर्कल में ऐसा होता है। विशेषज्ञों की मानें तो आधी रात में सबसे ज्यादा देर तक सूर्य Svalbard नाम की जगह पर दिखाई देता है। स्थानीय लोग भी इसके पूरी तरह आदी हो चुके हैं। उनकी सभी गतिविधियां सामान्य तौर पर चलती रहती हैं।



