मध्यप्रदेश अपडेट

Laldli behna Yojana: इंतजार खत्म, इस दिन आएगी लाड़ली बहनों के खातों में राशि, सीएम ने किया ऐलान

Laldli behna Yojana: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जून माह की किस्त का इंतजार कर रही बहनों के लिए खुशखबरी है। इस महीने की किस्त कब खातों में पहुंचेगी, इसका ऐलान हो गया है। अच्छी बात यह है कि इस महीने योजना की राशि के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्वयं ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस महीने की किस्त किस दिन ट्रांसफर की जाएगी।

सीएम मोहन यादव द्वारा ट्वीट में दी गई जानकारी के अनुसार जून माह में मिलने वाली योजना की 25वीं किस्त वे जबलपुर में 13 जून को आयोजित कार्यक्रम से अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री इस दिन 1.27 करोड़ बहनों के खातों में 1250 रुपये ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ 26 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए भी राशि जारी की जाएगी।

रक्षाबंधन पर मिलेगी अतिरिक्त राशि (Laldli behna Yojana)

गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की थी कि रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को लाड़ली बहना योजना में अतिरिक्त राशि दी जाएगी। पिछले साल भी सभी बहनों को 250 रुपये की राशि रक्षाबंधन पर्व पर अतिरिक्त दी गई थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री यह भी कह चुके हैं कि योजना की राशि भी 1250 रुपये से बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रति माह तक की जाएगी।

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा यह खास तोहफा, सीएम ने किया ऐलान

अप्रैल माह से बढ़ाई गई अवधि (Laldli behna Yojana)

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्त पहले 1 से 10 तारीख के बीच जारी की जाती थी। लेकिन, अप्रैल 2025 से यह अवधि बढ़ा दी गई है। कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने यह फैसला किया था कि अब योजना की किस्त हर महीने 15 तारीख के आसपास जारी की जाएगी। इसी के चलते अप्रैल में 16 और मई में 15 तारीख को किस्त जारी की गई थी। अब इस महीने 13 जून को राशि का भुगतान किया जाएगा।

शिवराज सरकार ने शुरू की थी योजना (Laldli behna Yojana)

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना देश की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। इस योजना को शिवराजसिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 से शुरू की गई थी। सबसे पहले इसमें 1000 रुपये दिए जाते थे। इसके बाद 2023 में रक्षाबंधन के मौके पर इसे बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया था। उसके बाद से अभी तक इतनी ही राशि मिल रही है। (Laldli behna Yojana)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button