सरकारी योजना/रोजगार

Ladli behna yojna: लाड़ली बहनों को होली के पहले मिल रहा गिफ्ट, खाते में पहुंचने लगे किस्त के 1500 रुपये

Ladli behna yojna: करीब 2 करोड़ पात्र महिलाओं को मिलेगा लाभ, 23 फरवरी से DBT प्रक्रिया शुरू, 62 लाख नाम सूची से बाहर

Ladli behna yojna: लाड़ली बहनों को होली के पहले मिल रहा गिफ्ट, खाते में पहुंचने लगे किस्त के 1500 रुपये
Ladli behna yojna: लाड़ली बहनों को होली के पहले मिल रहा गिफ्ट, खाते में पहुंचने लगे किस्त के 1500 रुपये

Ladli behna yojna: मध्यप्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में चल रही योजना की लाखों हितग्राही बहनों के लिए राहत भरी खबर आई है। मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के तहत जनवरी 2026 की किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने साफ किया है कि पात्र महिलाओं के खातों में 1500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे और अगले दो से तीन दिनों में यह राशि पहुंच जाएगी।

जनवरी की किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू

महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के लाभार्थियों को जनवरी महीने की आर्थिक सहायता मिलने जा रही है। करीब दो करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये जमा किए जा रहे हैं। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जा रही है। सरकार के मुताबिक तकनीकी प्रक्रिया 23 फरवरी, सोमवार से शुरू कर दी गई है।

मंत्री अदिति तटकरे ने दी जानकारी

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अगले दो से तीन दिनों में सभी पात्र महिलाओं के खातों में जनवरी की किस्त जमा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार के संकल्प और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में यह योजना आगे भी जारी रहेगी। सरकार का कहना है कि होली से पहले महिलाओं को यह आर्थिक सहायता मिल जाएगी।

62 लाख महिलाएं सूची से हुईं बाहर

जब यह योजना जुलाई 2024 में शुरू की गई थी, तब लाभार्थियों की संख्या 2.52 करोड़ बताई गई थी। लेकिन बाद में की गई जांच और छंटनी के बाद अब 1.90 करोड़ महिलाएं ही पात्र पाई गई हैं। करीब 62 लाख आवेदनों को अपात्र मानते हुए सूची से हटा दिया गया है।

योजना का यह उद्देश्य, इन्हें मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना का मकसद 21 से 65 वर्ष की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहयोग देना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए जाते हैं। इसके लिए परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button