Ladli Behna Yojana Installment: लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जल्द, अप्रैल में खातों में आएंगे 1500 रुपये, इनके कटेंगे नाम
Ladli Behna Yojana Installment: 35th installment of Ladli Behna Yojana will be released soon, Rs 1500 will be deposited in the accounts in April, these people will be deducted.

Ladli Behna Yojana Installment: मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी है। अप्रैल महीने में एक बार फिर खाते में राशि आने की उम्मीद है, जिससे घर खर्च में राहत मिलेगी। सरकार की इस योजना का इंतजार हर महीने बड़ी संख्या में महिलाएं करती हैं।
35वीं किस्त का इंतजार
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को जल्द ही 35वीं किस्त मिलने वाली है। इस बार भी पात्र महिलाओं के खाते में 1500 रुपये की सम्मान राशि भेजी जाएगी। अब तक इस योजना के तहत 34 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और इन किस्तों के जरिए महिलाओं के खातों में 54000 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।
पिछली किस्त कब हुई थी जारी
बीते महीने 13 मार्च को ग्वालियर जिले के भितरवार से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने योजना की 34वीं किस्त जारी की थी। हर बार की तरह इस बार भी राशि तय समय के आसपास ही जारी होने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 से 15 अप्रैल के बीच यह राशि खातों में पहुंच सकती है, हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
बजट में मिला बड़ा प्रावधान
मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना को जारी रखने के लिए बजट में बड़ी राशि तय की है। वित्तीय वर्ष के लिए 23,883 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे साफ है कि सरकार इस योजना को लगातार जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है और लाभार्थियों को समय पर सहायता मिलती रहेगी।
लाभ लेने ई-केवाईसी जरूरी
योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी कर दिया गया है। पात्रता की जांच के दौरान कई लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए गए हैं। ऐसे में जिन महिलाओं ने अभी तक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, वरना किस्त का पैसा रुक सकता है।
- यह भी पढ़ें : Ladli Laxmi Yojana 2026: बेटी के जन्म पर मिलेंगे 1.43 लाख रुपए, 3 बेटियां हैं तो भी मिलेगा लाभ, जानिए पूरी प्रक्रिया और शर्तें
ई-केवाईसी कैसे करें
ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले समग्र पोर्टल samagra.gov.in पर जाना होगा। वहां e-KYC का विकल्प चुनकर अपनी समग्र आईडी और कैप्चा कोड भरना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर आपकी जानकारी दिखाई देगी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आधार नंबर के जरिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
स्टेटस कैसे चेक करें
लाभार्थी अपनी किस्त की स्थिति ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन और भुगतान की स्थिति वाले विकल्प में अपनी समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद ओटीपी के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- यह भी पढ़ें : Retirement Planning India: रिटायरमेंट के बाद होगी हर महीने 50 हजार की कमाई, यह योजनाएं खत्म करेगी सारी चिंताएं
जल्द खाते में आएगी राशि
अब तक योजना की किस्तें समय पर जारी होती रही हैं, इसलिए इस बार भी ज्यादा देरी की संभावना नहीं है। माना जा रहा है कि अप्रैल के मध्य तक महिलाओं के खातों में 1500 रुपये पहुंच जाएंगे। इससे लाखों परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत होगी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



