Ladli Behna Yojana Installment: इंतजार खत्म: आज 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Ladli Behna Yojana Installment: इंतजार खत्म: आज 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव
Ladli Behna Yojana Installment: इंतजार खत्म: आज 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Ladli Behna Yojana Installment: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 14 फरवरी को खंडवा जिले के पंधाना से प्रदेशभर की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में बड़ी राशि अंतरित करेंगे। इसके साथ ही वे खंडवा और बुरहानपुर जिलों में सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण भी करेंगे।

लाड़ली बहना योजना की जारी होगी किस्त

मुख्यमंत्री पंधाना में आयोजित कार्यक्रम से 1.25 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। अब तक इस योजना के तहत कुल 52,304 करोड़ रुपये की राशि बहनों को दी जा चुकी है। यह कार्यक्रम प्रदेश की प्रमुख जनकल्याण योजनाओं में से एक के रूप में देखा जा रहा है।

Ladli Behna Yojana Installment: इंतजार खत्म: आज 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

खंडवा में विकास कार्यों का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 255 करोड़ रुपये की लागत वाले कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे और 354 करोड़ रुपये के 11 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें 252 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली खंडवा नगर निगम की सीवरेज परियोजना शामिल है। इसके अलावा पंधाना में लगभग 2.90 करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा निर्माण कार्य की भी शुरुआत की जाएगी।

बुरहानपुर को 696 करोड़ से अधिक की सौगात

मुख्यमंत्री आज ही बुरहानपुर जिले में 696 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों की घोषणा करेंगे। नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में वे विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित करेंगे। यहां कृषि, उद्यानिकी और अन्य विभागों की विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

इन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

बुरहानपुर में 334 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से पूरे हुए 32 कार्यों का लोकार्पण और 362 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत वाले 48 नए कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इन परियोजनाओं में अधोसंरचना, जनसुविधा और कृषि क्षेत्र से जुड़े काम शामिल हैं।

रोड शो से होगा स्वागत

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री शिकारपुरा थाना क्षेत्र के जीजामाता चौराहा से नेहरू स्टेडियम तक रोड शो में भाग लेंगे, जहां नागरिक उनका स्वागत करेंगे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment