Ladli Behna Yojana 33rd Installment: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त की तारीख का ऐलान, इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये
Ladli Behna Yojana 33rd Installment: खंडवा के पंधाना से होगा ट्रांसफर, जानें कब और कैसे चेक करें अपना नाम

Ladli Behna Yojana 33rd Installment: मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि भेजेंगे।
खंडवा के पंधाना से होगी ट्रांसफर
मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना के तहत अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 फरवरी 2026 को खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में 1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे। इस घोषणा के बाद लाभार्थी महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है।
14 फरवरी को खातों में आएगी खुशियां
आधिकारिक जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को एक ही क्लिक से सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि भेजी जाएगी। योजना के तहत हर पात्र महिला को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। कार्यक्रम खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित होगा, जहां से मुख्यमंत्री राशि हस्तांतरित करेंगे।
कब दी गई थी 32वीं किस्त
इससे पहले 32वीं किस्त 16 जनवरी को जारी की गई थी। उस समय करीब 1856 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में डाले गए थे। योजना की शुरुआत में लाभार्थियों की संख्या लगभग 1.32 करोड़ थी, जो अब घटकर करीब 1.25 करोड़ रह गई है।
एक लाख बहनों के हटाए नाम
हाल ही में करीब एक लाख महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। जिन महिलाओं ने पात्रता की शर्तें पूरी नहीं कीं या जिनकी आयु 60 वर्ष हो चुकी है, उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया है। योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार 60 वर्ष तक की आयु वाली महिलाएं ही इसका लाभ ले सकती हैं।
ऐसे करें अपने नाम की जांच
लाभार्थी महिलाएं आधिकारिक पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर अपना नाम देख सकती हैं। वेबसाइट पर फाइनल सूची में नाम खोजने का विकल्प उपलब्ध है। इसके अलावा आवेदन और भुगतान से जुड़े सेक्शन में जाकर भी स्थिति जांची जा सकती है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करनी होगी। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी से सत्यापन करने के बाद भुगतान की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
- यह भी पढ़ें : PM Awas Yojana Pending Payment: अधूरे पीएम आवासों पर संकट, जियो टैगिंग बंद होने से अटक सकती है पूरी राशि
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



