Skip to content
Betul Update
  • Home
  • बड़ी खबरें
  • देश/विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • बैतूल
  • मंडी भाव
  • कृषि
  • वायरल अपडेट
Ladli Bahna Yojana : 9 जून के बाद बैंक खाते में सक्रिय हुआ है डीबीटी तो यहां देखें कब तक मिलेगी लाड़ली बहना योजना की राशि

Ladli Bahna Yojana : 9 जून के बाद बैंक खाते में सक्रिय हुआ है डीबीटी तो यहां देखें कब तक मिलेगी लाड़ली बहना योजना की राशि

By
उत्तम मालवीय
—
On: 13/06/2023
Ladli Bahna Yojana : 9 जून के बाद बैंक खाते में सक्रिय हुआ है डीबीटी तो यहां देखें कब तक मिलेगी लाड़ली बहना योजना की राशि
Source: Credit – Social Media

Ladli Bahna Yojana : (भोपाल)। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीयन किया गया है। पात्र महिला को एक हजार रूपये का भुगतान आवेदिका के स्वयं के आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाते मे किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 10 जून को 1209 करोड़ 64 लाख रूपये की राशि बहनों के खातों में अंतरित की गई।

जिलों के द्वारा लगातार बैंक खातों को डीबीटी इनेबल्ड किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नए डीबीटी इनेबल्ड खातों की भुगतान प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया गया है।

Ladli Bahna Yojana : 9 जून के बाद बैंक खाते में सक्रिय हुआ है डीबीटी तो यहां देखें कब तक मिलेगी लाड़ली बहना योजना की राशि

  • Also Read: PM Kisan FPO Yojana: खुशखबरी! मोदी सरकारी किसानों को देगी 15 लाख रुपये, इस तरह करें आवेदन, कहीं देर न हो जाए

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक भोपाल जिले में 2 लाख 93 हजार 969, रायसेन में 2 लाख 33 हजार 8, राजगढ़ में 2 लाख 84 हजार 627, सीहोर में 2 लाख 30 हजार 4 तथा विदिशा में 2 लाख 58 हजार 911 खातों को डीबीटी इनेबल्ड कर भुगतान किया गया। भिण्ड जिले में 2 लाख 58 हजार 666, मुरैना में 3 लाख 12 हजार 392, श्योपुर में 1 लाख 1 हजार 151, अशोकनगर में 1 लाख 48 हजार 807, दतिया में 1 लाख 36 हजार 930, गुना में 2 लाख 13 हजार 334, ग्वालियर में 2 लाख 92 हजार 629 तथा शिवपुरी में 2 लाख 71 हजार 327 खातों को डीबीटी इनेबल्ड किये गये। बैतूल में 2 लाख 57 हजार 999, हरदा में 88 हजार 899, नर्मदापुरम में 2 लाख 1 हजार 45, अलीराजपुर में 1 लाख 17 हजार 501, बड़वानी में 2 लाख 27 हजार 63, बुरहानपुर में 1 लाख 21 हजार 171, धार में 3 लाख 64 हजार 195, इंदौर में 4 लाख 18 हजार 96।

  • Also Read: Park Soo Ryun Death : मशहूर एक्‍ट्रेस का 29 साल की उम्र में निधन, इंडस्‍ट्री में शोक, परिवार दान करेगा शरीर के अंग

झाबुआ में 1 लाख 87 हजार 560, खण्डवा में 2 लाख 1 हजार 781 तथा खरगोन में 2 लाख 99 हजार 387 डीबीटी इनेबल्ड कर महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की गई। इसी तरह बालाघाट जिले में 3 लाख 44 हजार 315, छिन्दवाड़ा में 3 लाख 85 हजार 407, डिण्डोरी में 1 लाख 26 हजार 198, जबलपुर में 3 लाख 65 हजार 643, कटनी में 2 लाख 30 हजार 39, मण्डला में 1 लाख 92 हजार 409, नरसिंहपुर में 2 लाख 540 तथा सिवनी में 2 लाख 61 हजार 249 डीबीटी इनेबल्ड किये गये। रीवा जिले में अब तक 3 लाख 84 हजार 43, सतना में 3 लाख 61 हजार 19, सीधी में 1 लाख 99 हजार 960, सिंगरौली में 1 लाख 82 हजार 715, छतरपुर में 3 लाख 631, दमोह में 2 लाख 31 हजार 930, निवाड़ी में 76 हजार 702, पन्ना में 1 लाख 68 हजार 684, सागर में 3 लाख 90 हजार 953 तथा टीकमगढ़ में 1 लाख 94 हजार 802 डीबीटी इनेबल्ड किये गये। अनुपपूर जिले में 1 लाख 22 हजार 138, शहडोल जिले में 1 लाख 78 हजार 840 तथा उमरिया में 1 लाख 4 हजार 851 डीबीटी इनेबल्ड किये गये। आगर-मालवा में 1 लाख 10 हजार 947, देवास में 2 लाख 61 हजार 986, मंदसौर में 2 लाख 50 हजार 239, नीमच में 1 लाख 52 हजार 445, रतलाम में 2 लाख 38 हजार 642, शाजापुर में 1 लाख 62 हजार 155 तथा उज्जैन जिले में 3 लाख 15 हजार 572 डीबीटी इनेबल्ड कर महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की गई।

  • Also Read: MPPSC Success Story: आमला की बेटी अवंधति प्रधान बनीं डीएसपी, पहले ही प्रयास में पाई उपलब्धि
Categories देश/विदेश अपडेट Tags aadhaar dbt status check, dbt bharat, dbt portal, dbt status check with mobile number, how to check dbt linked account, Ladli Bahna Scheme Acknowledgment Download, Ladli Behna DBT Status, Ladli Behna Yojana, ladli behna yojana dbt status check, ladli behna yojana list, ladli behna yojana list mp 2023, ladli behna yojana payment status ladli behna payment status checkcm ladli behna mp, लाडली बहना योजना पात्रता, लाडली बहना योजना पावती डाउनलोड, लाडली बहना योजना लिस्ट, लाडली बहना योजना सर्टिफिकेट डाउनलोड
PM Kisan FPO Yojana: खुशखबरी! मोदी सरकारी किसानों को देगी 15 लाख रुपये, इस तरह करें आवेदन, कहीं देर न हो जाए
Soyabean New Variety: सोयाबीन की नई उन्‍नत किस्‍मों से किसानों को मिलेगी कम लागत में अधिक पैदावार, जानें इनके बारे में

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

© 2025 Marketer • Built with GeneratePress
Privacy PolicyTermsContact
  • Home
  • बड़ी खबरें
  • देश/विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • बैतूल
  • मंडी भाव
  • कृषि
  • वायरल अपडेट