Laddu Gopal Bhog: इस तरह हर दिन लड्डू गोपाल को लगाए अलग-अलग विशेष भोग, बरसेगी कृपा
Laddu Gopal Bhog: In this way, offer different special offerings to Laddu Gopal every day, blessings will be showered.
Laddu Gopal Bhog: भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप को लड्डू गोपाल कहा जाता हैं। बहुत से भक्त अपने घरों में लड्डू गोपाल को रखते हैं और घर के सदस्य की तरह ही सेवा करते हैं। लेकिन लड्डू गोपाल को घर में रखने के लिए कई नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है वरना अशुभ परिणामों को झेलना पड़ सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि लड्डू गोपाल को 7 दिन किन चीजों का भोग लगाया जा सकता है।
- यह भी पढ़ें: Very Funny Jokes : स्कूल टाइम में अगर गलती से दूसरी क्लास में चले जाते थे तो ऐसा लगता था जैसे कि…
1. सोमवार (Laddu Gopal Bhog)
हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को आप लड्डू गोपाल को खीर का भोग लगा सकते हैं। इससे स्वास्थ्य संबंध परेशानियां दूर होती हैं।
2. मंगलवार
मंगलवार को आप लड्डू गोपाल को किसी भी लाल रंग चीज का भोग लगाना शुभ माना जाता है। आप इस दिन सेब, अनार का भोग लगा सकते हैं। इससे आप मंगल दोष से छुटकारा पा सकते हैं।
3. बुधवार
बुधवार के दिन आप साग रोटी बनाकर लड्डू गोपाल को भोग लगा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे कष्टों से मुक्ति मिलती है।
4. गुरुवार
गुरुवार के दिन ठाकुर जी को पीले रंग की चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इस दिन आप लड्डू, जलेबी का भोग लगा सकते हैं।
- यह भी पढ़ें: Aadhaar ATM: आपका आधार ही बन जाएगा ATM, बिना पिन और ओटीपी के घर बैठे निकाल सकते हैं पैसे
5. शुक्रवार
शुक्रवार के दिन लड्डू गोपाल जी को मिश्री मक्खन का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपको जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है।
6. शनिवार
शनिवार के दिन आप ठाकुर जी को बताशे और खिचड़ी का भोग लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है।
7. रविवार
रविवार को आप लड्डू गोपाल को पंचामृत का भोल लगाने से सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा भगवान कृष्ण कृपा बनाए रखते हैं।
- यह भी पढ़ें: Noida Viral Video : नोएडा में पेट्रोल कर्मियों ने पेट्रोल डलवाने आए व्यक्ति के साथ की गुंडागर्दी
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




