Kushi Title Song: ‘कुशी’ के टाइटल ट्रैक के बीटीएस वीडियो में विजय देवरकोंडा का आकर्षण और सामंथा रुथ प्रभु की क्यूटनेस आई नजर
Kushi Title Song, Kushi, kushi 2023 tamil movie kuttymovies, Kushi Full Movie, Kushi Movie, Kushi Movie 2023, kushi movie director, Kushi Movie in Hindi, kushi movie music director, kushi movie re release date, kushi movie samantha, kushi movie songs, kushi movie vijay devarakonda songs, kushi movie vijay deverakonda in hindi, kushi movie vijay deverakonda songs, kushi new movie, kushi title song, samantha and vijay devarakonda movie release date

Kushi Title Song : ‘कुशी’ के साथ देश एक ओरिजिनल और आकर्षक प्रेम कहानी देखने के लिए तैयार है। जहां फिल्म के ट्रेलर और रोमांटिक गानों ने पहले ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं इस रोमांटिक कहानी को और भी खास बनाती है हैंडसम हंक विजय देवरकोंडा और खूबसूरत सामंथा रुथ प्रभु की जबरदस्त केमिस्ट्री, जो हमारे दिलों पर राज करने आ रहे हैं। इसका एक सबूत है हाल में जारी हुई फिल्म के टाइटल ट्रैक की बीटीएस वीडियो जिसमें फिल्म की जोड़ी के खूबसूरत बॉन्ड को ऑफ स्क्रीन भी महसूस किया जा सकता है।
दर्शकों को कुशी की दीवानगी से सराबोर करने के लिए, निर्माताओं ने कुशी के टाइटल सॉन्ग का एक बीटीएस वीडियो साझा किया है। वीडियो में, स्मार्ट और डैशिंग विजय और खूबसूरत सामंथा के बीच का बॉन्ड ऑफ कैमरे भी देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है –
“@TheDeverakonda और @samantharuthprabhoffl का आकर्षण #KushiTitleSong को बेहद खास बनाता है ❤️
यहां है मेंकिग!
अभी गाना सुनें 🎧
1 सितंबर को सिनेमाघरों में #Kushi ❤️”
View this post on Instagram
टाइटल ट्रैक के बीटीएस वीडियो ने वास्तव में फिल्म देखने के उत्साह को बढ़ा दिया है। इसके अलावा, यह निश्चित रूप से बताता है कि मोस्ट डिजायरेबल जोड़ी विजय और सामंथा के बीच की केमिस्ट्री फिल्म में देखने के लिए एक बड़ा आकर्षण होने वाली है।
कुशी (Kushi) शिव निर्वाण द्वारा लिखित और निर्देशित हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं। कुशी 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।



