बैतूल अपडेट

Kukaru Khamla : प्रकृति के सौंदर्य का दर्शन कराता है मिनी कश्मीर कुकरू

Kukaru Khamla : सतपुड़ा पर्वत की हरी भरी सुरमई सुरम्य वादियों में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में भैंसदेही तहसील अंतर्गत कुकरु बसा है। यह जिले की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है। बैतूल से 90 किलोमीटर दूर इको टूरिज्म का यह गांव चहुंओर प्राकृतिक सुंदरता से घिरा है।

Kukaru Khamla : प्रकृति के सौंदर्य का दर्शन कराता है मिनी कश्मीर कुकरू

⇓ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Kukaru Khamla : सतपुड़ा पर्वत की हरी भरी सुरमई सुरम्य वादियों में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में भैंसदेही तहसील अंतर्गत कुकरु बसा है। यह जिले की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है। बैतूल से 90 किलोमीटर दूर इको टूरिज्म का यह गांव चहुंओर प्राकृतिक सुंदरता से घिरा है।

प्रकृति का यह सौंदर्य देखने यहां वर्ष भर सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है। इस क्षेत्र में कोरकू जनजाति निवास करती है। इसलिए इसे कुकरु कहा जाता है। इसकी ऊंचाई सर्वाधिक 1100 मीटर है। यहां से प्रात: काल में सूर्योदय का विहंगम दृश्य और सूर्यास्त होने का नजारा बहुत ही खूबसूरत लगता है।

Kukaru Khamla : प्रकृति के सौंदर्य का दर्शन कराता है मिनी कश्मीर कुकरू

चारों ओर घने हरियाले सघन वनों से आच्छादित प्राकृतिक छटा के बीच काफी के बागानों से इस क्षेत्र की सुंदरता और भी निखर जाती है। यहां रुकने लिए वन विभाग और पर्यटन निगम की ओर से गेस्ट हाउस बनाए गए हैं। जहां पर्यटकों के रुकने की सारी व्यस्था है।

लोग दूर-दूर से काफी के बागानों और प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने लगातार आते ही रहते हंै। बैतूल जिले का यह मिनी कश्मीर भी कहा जाता है। तो आइए हम भी कुकरु की इन वादियों में पहुंचकर प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाएं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button