Kitchen Garden Tips: घर की छत पर उगा सकते हैं सब्जियां, यह सबसे आसान तरीका, हर रोज मिलेगा जमकर उत्पादन
Kitchen Garden Tips, Ghar Me Sabji Kaise Ugaye, Chhat Par Sabji Ki Kheti, kitchen garden at home, kitchen garden project, how to make kitchen garden in pots, kitchen garden at home in india, kitchen garden plants, all about kitchen gardening,

Kitchen Garden Tips: मानसून की शुरुआत के साथ ही कई सब्जियों के दामों ने आसमान छू लिया है। महंगाई से राहत पाने के लिए घर की छत का उपयोग सब्जियों को लगाने के लिए कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ आपके पैसों की बचत होगी बल्कि आप अच्छी क्वालिटी की ताजा सब्जियां प्राप्त कर सकेंगे। हम आपको कुछ विधियां बता रहे हैं। इससे आप अपने घर की छत पर या खाली स्थान पर सब्जियां लगाकर अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
छत पर लगा सकते शिमला मिर्च
यदि आप शिमला मिर्च कि महंगे दाम से परेशान हैं तो आप इसे घर की छत पर भी उगा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ गमले खरीदने होंगे। गमलों में मिट्टी भरने के बाद आप शिमला मिर्च के पौधों की रोपाई कर सकते हैं। वहीं, समय- समय पर गमलों में खाद और पानी डालते रहें। रोपाई करने के 70 से 75 दिन बाद फसल तैयार हो जाती है। यानि कि आप शिमला मिर्च तोड़ सकते हैं। ऐसे जून और जुलाई का महीना शिमला मिर्च की खेती करने के लिए बेहतर माना गया है। अगर आप शिमला मिर्च के 10 पौधे लगाते हैं, तो 70 दिन बाद रोज 1 किलो के करीब उत्पादन होगा।
धनिया लगाना होगा फायदेमंद (Kitchen Garden Tips)
इसी तरह आप बालकनी और या घर की छत पर आयताकार पात्र में धनिया भी उगा सकते हैं। धनिया की खासियत यह है कि यह एक महीने के अंदर ही तैयार हो जाता है। यानि की बुवाई करने के 25 दिन बाद आप हरी-हरी धनिया की पत्तियों को तोड़ सकते हैं। इससे इस महंगाई में हर महीने काफी रुपए बचेंगे। खास बात यह है कि आपको धनिया की बुवाई करने से पहले गमले में मिट्टी के साथ गोबर और जैविक खाद मिलाकार डालना पड़ेगा। इससे अच्छी उपज होती है।
2 महीने में मिलेंगे ताजा टमाटर (Kitchen Garden Tips)
इसी तरह आप गमले में टमाटर के पौधे भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको 10 से 15 गमले खरीदने पड़ेंगे। फिर इन गमलों में वर्मी कंपोस्ट और जैविक खाद, मिट्टी के साथ मिलाकर डाल दें।इसके बाद पूसा हाइब्रिड-2, पूसा हाईब्रिड-4, पूसा हाइब्रिड-1 और अविनाश-2 में से किसी भी एक किस्म को गमले में लगा सकते हैं। रोपाई करने के 2 महीने बाद पौधों में टमाटर के फल आने शुरू हो जाएंगे।

