Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Song Naiyo Lagda: वैलेंटाइन्स डे का गिफ्ट लेकर आ रहे सलमान खान, पूजा हेगड़े के साथ कल रिलीज होगा रोमांटिक गाना: देखें टीजर

  Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Song Naiyo Lagda: वैलेंटाइन्स डे का गिफ्ट लेकर आ रहे सलमान खान, पूजा हेगड़े के साथ कल रिलीज होगा रोमांटिक गाना: देखें टीजरKisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Song Naiyo Lagda: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” की शूटिंग खत्म होने की घोषणा करने के कुछ दिनों बाद, सलमान खान ने फिल्म के पहले गाने का टीज़र साझा किया है। नईयो लगदा (Naiyo Lagda) शीर्षक वाला यह रोमांटिक गाना 12 फरवरी को वेलेंटाइन डे से पहले रिलीज किया जाएगा।

जारी किए गए टीज़र में सलमान और पूजा हेगड़े के साथ लद़दाख मनमोहक दृश्‍य भी देखने के लिए मिलते है। सलमान ने ट्विटर पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “Naiyo Lagda on 12th February”

नईयो लगदा (Naiyo Lagda) को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है और गाने के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। गाने को कमाल खान और पलक मुच्छल ने गाया है।

बता दें कि 25 जनवरी को सिनेमाघरों में शाहरुख खान की पठान के साथ किसी का भाई किसी की जान का टीज़र जारी किया गया था। टीज़र के अनुसार, फिल्म एक पूर्ण पारिवारिक मनोरंजन है। फरहाद सांझी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शहनाज गिल, राघव जुयाल, जस्सी गिल और पलक तिवारी भी हैं। यह ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी।(Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Song Naiyo Lagda)

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Song Naiyo Lagda: वैलेंटाइन्स डे का गिफ्ट लेकर आ रहे सलमान खान, पूजा हेगड़े के साथ कल रिलीज होगा रोमांटिक गाना: देखें टीजर

सलमान खान की फिल्म का दर्शक बेशब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। जब से सलमान खान ने पठान फिल्म में कैमियो किया है तब से दर्शकों उत्सुकता और भी अधिक बढ़ गई है। सलमान खान ने आज गाने का टीज़र रिलीज़ करते बताया है कि कल इस गाने को रिलीज़ किया जाएगा। गाना आत्मिक लग रहा है इसके अलावा गाने का म्यूसिक भी मेलोडियस है।

सलमान खान अपने लम्बे बालों और चस्मा लगाए हुए दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा गाने के टीज़र से साफ़ तौर से पता चल रहा है कि ये एक बेहतरीन रोमांटिक ट्रैक इस वैलेंटाइन होने वाला है। गाने में पूजा हेगड़े की हल्की सी झलक देखने को मिलती है। दोनों ही कहीं रेगिस्तान के इलाके में हैं जहां सलमान खान बाइक पर बैठकर आते हैं। सलमान खान और पूजा हेगड़े एक दूसरे का हाथ पकड़े जिस तरह से घूम रहे हैं ये तो पक्का है कि कल इस गाने के रिलीज़ के बाद ये दर्शकों के दिलों की धड़कन बनने वाला है। कल “किसी का भाई किसी की जान” फिल्म से “नइयो लगदा” सांग रिलीज़ किया जाएगा देखते हैं कि क्या गाना दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है या नहीं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News