वायरल अपडेट

Kisan Desi Jugaad Video : किसान ने जुगाड़ से बना लिया खुद का ट्रैक्टर, कारनामा देख बड़े-बड़े इंजीनियर भी हो गए हैरान, देखें वीडियो.…

Kisan Desi Jugaad Video Desi jugaad video, Desi kisan viral video, Desi kisan jugaad video, indian farmer, Kisan jugaad video, Kisan jugaad, kisan video, viral video, aaj ka viral video, Tractor viral video, Kisan tractor viral video, Desi kisan tractor viral video, kisan tractor video

Kisan Desi Jugaad Video : किसान ने जुगाड़ से बना लिया खुद का ट्रैक्टर, कारनामा देख बड़े-बड़े इंजीनियर भी हो गए हैरान, देखें वीडियो.…Kisan Desi Jugaad Video : खेती करने के लिए किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों का हल निकालने के लिए किसान कई बार अपना दिमाग और जुगाड़ लगा लेते हैं। कई किसानों ने ऐसे-ऐसे जुगाड़ लगाए हैं, जो पूरी दुनिया में वायरल हुए हैं। एक किसान ने जुगाड़ लगाकर खुद का ट्रैक्टर बना लिया है। इस ट्रैक्टर की मदद से वह खेती करता नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया की हर साइट्स पर वायरल हो चुका है और बड़े-बड़े इंजीनियर भी किसान के इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं।

किसान ने जुगाड़ से बना दिया अनूठा ट्रैक्टर

हमारे भारत देश की एक पुरानी कहावत है कि “आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है”, यह कहावत इस जुगाड़ पर फिट बैठती है। कहा जा रहा है कि इस किसान के पास खेती करने के लिए ट्रैक्टर नहीं था और उतने पैसे भी नहीं थे कि वह ट्रैक्टर खरीद सके। तो जुगाड़ तकनीक से एक इंजन का इस्तेमाल कर खेत जोतने वाला यंत्र यानि अनूठा ट्रैक्टर बना डाला। इस जुगाड़ से इस किसान को काफी ज्यादा सुर्खियां मिल रही है। इस जुगाड़ू ट्रैक्टर को बनाने वाले किसान का नाम है विनोद कुमार पटेल। वे बिहार के रहने वाले हैं।

जुगाड़ तकनीक से बनाया ट्रैक्टर (Kisan Desi Jugaad Video )

बिहार के फुलवरिया गांव के किसान 50 वर्षीय विनोद कुमार पटेल ने गांव में हीं ‘जुगाड़ तकनीक’ के सहारे एक पंपिंग सेट मशीन के इंजन का प्रयोग कर खेत की जुताई का न सिर्फ उपाय ढूंढ़ लिया बल्कि इसके उपयोग से वे फसल उत्पादन भी कर रहे हैं।

जैसा कि इस किसान द्वारा बताया जा रहा है कि उन्होंने जिस ट्रैक्टर को बनाया वह 350 एचपी का पंपिंग सेट मशीन का इंजन है, जो घर पर कबाड़ में पड़ा था। उनके पास पैसे न होने और न ही ट्रैक्टर होने के कारण उन्होंने अपना दिमाग का इस्तेमाल किया और उन्होंने ट्रैक्टर बना डाला। इसके बाद से वे काफी सुर्खियां बटोरे हुए हैं।

यहां देखें वीडियो… (Kisan Desi Jugaad Video )

क्या है ट्रेक्टर की खासियत (Kisan Desi Jugaad Video )

अगर हम बात करें इस ट्रैक्टर की खासियत की तो किसान विनोद कुमार पटेल बताते हैं कि ट्रैक्टर पूर्ण रूप से लोहे से बना हुआ है। इसके चक्के से लेकर फॉर और गेयर से लेकर बॉक्स सभी चीजे लोहे से बनी हुई है। किसान विनोद पटेल ने अपने हाथों से वेल्डिंग कर ट्रैक्टर का एक्सट्रैक्चर बनाया और फिर पम्पिंग सेट मशीन का इंजन लगाकर उसे तैयार किया। निर्मित ट्रैक्टर 1 लीटर में 10 कट्ठा खेत की जुताई कर रहा है। इस का टेस्ट भी कर चुके हैं। जुगाड़ ट्रैक्टर से वह सभी कार्य किया जा सकता है जो एक सामान्य ट्रैक्टर से किया जाता है।

Related Articles

Back to top button