Karwa Chauth Live Updates: आसमान में नजर आने वाला हैं करवा चौथ का चांद, बिना विघ्‍न पूजा करने जान लें परफेक्‍ट समय

Karva Chauth Shubh Muhurat, Vrat Katha, Mantra, Quotes, Chand Kitne Baje Nikalega: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। वह अपने पति की लंबी आयु के लिए व सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर माता पार्वती व भगवान शिव की व्रती महिलाएं पूजा करती हैं। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है।

नीचे जानेंं आपकेे शहर में  किस समय निकलेगा चांद…. 

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

अब से थोड़ी देर बाद करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शुरु हो जाएगा। करवा चौथ पर शुभ मुहूर्त में करवा माता की पूजा,आरती और कथा सुनी जाती है। फिर इसके बाद चांद के निकलने का इंतजार किया जाता है और चंद्रमा के दर्शन करते हुए अर्घ्य देकर व्रत पूरा करते हैं।

पूर्वी मध्यप्रदेश में करना होगा चंद्रमा का कुछ कम इंतजार- सारिका घारू

चन्द्रमा के उदय के साथ जुड़ा महिलाओं के उल्लास पर्व करवा चौथ पर आज सूर्यास्त के बाद चन्द्रमा का इंतजार रहेगा। संचार माध्यमों से वैसे तो उदित हुये चंद्रमा को प्रसारित किया जायेगा ही लेकिन आपके अपने शहर में अपनी आंखों से चंद्रदर्शन करने के लिये सटीक समय की जानकारी नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने दी।

सारिका ने बताया कि देश के पूर्वी राज्यों में पहले उदित हुआ दिखाई देकर यह क्रमशः पश्चिमी राज्यों में दिखता जायेगा। सारिका ने बताया कि पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूमने के कारण पहले छत्तीसगढ़ के शहर आयेंगे इसके बाद मध्यप्रदेश के पूर्वी शहर जैसे जबलपुर में देख सकेंगे। कुछ मिनिट बाद भोपाल जैसे मध्य के शहर होंगे। उसके बाद पश्चिमी शहर इंदौर, उज्जैन, खरगौन, झाबुआ आदि होंगे। इसके बाद यह पश्चिमी राज्यों के शहरों में दर्शन देगा।

मध्यप्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी शहरों में यह अंतर 30 मिनिट तक का होगा। चंन्द्रमा 3 लाख 92 हजार 6 सौ किमी की दूरी पर रहते हुये लगभग 90 प्रतिशत चमक के साथ दर्शन देगा।

सारिका ने बताया कि चंद्रोदय के समय का अर्थ चंद्रमा का क्षितिज पर आना आरंभ होना है। अगर सामने कोई रूकावट नहीं है तो इसे देखा जा सकता है अन्यथा कुछ उपर आने के बाद ही यह आपको दर्शन देगा।

चंद्रदर्शन पर आधारित भारतीय सांस्कृतिक पर्व अब मध्यभारत का भी प्रमुख त्यौहार हो गया है। तो इंतजार आरंभ कर दीजिये करवाचौथ के चमकते चन्द्रमा के दर्शन का।

Karwa Chauth 2022 : Aaj Chand Kis Time Nikalega

  • नगर चंद्रोदय बिलासपुर रात्रि 08ः03
  • रायपुर रात्रि 08ः07
  • जबलपुर रात्रि 08ः10
  • छिंदवाड़ा रात्रि 08ः17
  • रायसेन रात्रि 08ः19
  • नर्मदापुरम रात्रि 08ः20
  • बैतूूल रात्रि 08: 21
  • इटारसी रात्रि 08ः21
  • भोपाल रात्रि 08ः21
  • सीहोर रात्रि 08ः22
  • उज्जैन रात्रि 08ः27
  • इंदौर रात्रि 08ः28
  • धार रात्रि 08ः31
  • बड़वानी रात्रि 08ः33
  • झाबुआ रात्रि 08ः33
  • खरगोन रात्रि 08ः33
  • जयपुर रात्रि 08ः19
  • जोधपुर रात्रि 08ः32

करवाचौथ पूजाविधि

  • करवा चौथ की सुबह सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से पहले स्नान करके व्रत रखने का संकल्प लें और सास द्वारा दी गई सरगी का सेवन करें।
  • इसके बाद करवा चौथ का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है,जो महिलांए निर्जल व्रत ना कर सके वह फल,दूध,दही,जूस,नारियल पानी ले सकती हैं।
  • व्रत के दिन शाम को लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं,इस पर भगवान शिव,माता पार्वती,कार्तिकेय,गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर दें
  • एक लोटे में जल भरकर उसके ऊपर श्रीफल रखकर कलावा बांध दें व दूसरा मिट्टी का टोंटीदार कुल्लड़(करवा) लेकर उसमें जल भरकर व ढक्कन में शक्कर भर दें,उसके ऊपर दक्षिणा रखें,रोली से करवे पर स्वास्तिक बनाएं।
  • इसके बाद धूप,दीप,अक्षत व पुष्प चढाकर भगवान का पूजन करें,पूजा के उपरांत भक्तिपूर्वक हाथ में गेहूं के दाने लेकर चौथमाता की कथा का श्रवण या वाचन करें। रात्रि में चंद्रमा के उदय होने पर चंद्रदेव को अर्ध्य देकर बड़ों का आशीर्वाद लें।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News