Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर बन रहे हैं 5 विशेष शुभ योग, ये है पूजा करने का सबसे ज्यादा शुभ समय

Karwa Chauth 2022 Shubh Muhurt: 13 अक्टूबर, गुरुवार को सुहागिनें पूरा दिन निर्जला रहकर करवा चौथ का कठिन व्रत रखेंगी। करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले सास द्वारा दी गई सरगी खाकर शुरू किया गया व्रत रात को चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद पति के हाथ पानी पीकर खोला जाता है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा की जाती है। इस साल करवा चौथ व्रत पर बेहद शुभ संयोग बन रहा है। जिससे इस दिन किए गए व्रत और शुभ मुहूर्त में की गई पूजा का विशेष शुभ फल मिलेगा।
करवा चौथ 2022 की तिथि | Karwa Chauth 2022 Date
ज्योतिष पंचांग के मुताबिक इस साल चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर को रात 01 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 14 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 07 मिनट पर खत्म हो जाएगी। इसलिए उदयातिथि को आधार मानते हुए करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को ही रखा जाएगा।

करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त | Karwa Chauth 2022 Shubh Muhurt
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा की पूजा करना शुभ मंगलकारी माना जाता है। पंचाग के मुताबिक करवाचौथ के दिन शाम में रोहिणी नक्षत्र 6 बजकर 41 मिनट पर शुरू हो रहा है। इसलिए इस नक्षत्र में पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है। इस नक्षत्र में पूजा करने से चंद्रमा ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है।

Karwa Chauth 2022 बन रहे ये विशेष योग
करवा चौथ पर सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही इस दिन की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग से हो रही है। वहीं इस दिन शुक्र और बुध दोनों एक राशि यानी कन्या राशि में रहेंगे इसलिए इस दिन लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण भी हो रहा है। साथ ही बुध और सूर्य बुधादित्य योग का भी निर्माण कर रहे हैं। वहीं गुरु और बुध अपनी स्वराशियों में स्थित होंगे। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। इसलिए कुलमिलाकर इस दिन 5 विशेष संयोग बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।
करवाचौथ पर सरगी का विशेष महत्व होता है। सरगी के जरिए सास अपनी बहू को सुहाग का आशीर्वाद देती है। सरगी की थाल में 16 श्रृंगार की सभी सामग्री, ड्रायफ्रूट्स, फल, मिष्ठान आदि होते हैं।
News Source: Jansatta



