वायरल अपडेट

Kachcha Badam Dance Video: ‘कच्चा बादाम’ पर पाकिस्तानी लड़की ने किया धांसू डांस, अंजली को भूले लोग, देखें वीडियो

Kachcha Badam Dance Video: Pakistani girl dances on 'Kachcha Badam', people forget Anjali, watch video

Kachcha Badam Dance Video: ‘कच्चा बादाम’ पर पाकिस्तानी लड़की ने किया धांसू डांस, अंजली को भूले लोग, देखें वीडियोKachcha Badam Dance Video: यदि आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है तो आपने कभी न कभी कच्चा बादाम सॉन्ग सुना ही होगा और इस गाने पर अंजली अरोड़ा को डांस करते भी देखा ही होगा। लेकिन इस बार इस गाने के ट्रेंड होने के पीछे अंजली अरोड़ा नहीं बल्कि पाकिस्तान की एक लड़की हैं। लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को यूजर भी खूब शेयर कर रहे है।

याद दिला दें कि इसके पहले भी पाकिस्तान से लड़कियों के डांस वीडियो खूब वायरल हुए हैं। आयशा नाम की पाकिस्तानी लड़की के ‘मेरा दिल ये पुकारे’ गाने पर डांस वीडियो वायरल होने के ठीक बाद पाकिस्तानी लड़कियों में डांस वीडियो बनाने का नशा सा छा गया है।

इंटरनेट का बढ़ाया तापमान

एक बार फिर एक पाकिस्तानी लड़की अपने डांस से इंटरनेट का तापमान बढ़ा रही है। वायरल हो रहे इस डांस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पाकिस्तानी लड़की थिरकती नजर आ रही है। लड़की सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा के पॉपुलर गाने ‘कच्चा बादाम’ पर डांस कर रही है।

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। लड़की पीले और सफेद सलवार सूट पहने नजर आ रही है। वह सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही हैं। वीडियो देखने लायक है। इस वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब प्यार बरसा रहे हैं।

यहां देखें वीडियो (Kachcha Badam Dance Video)

Related Articles

Back to top button