Jupiter Closest to Earth: सबसे विशाल और चमकदार ग्रह जुपिटर आज होगा पृथ्वी के सबसे करीब, इतनी रह जाएगी दोनों के बीच दूरी

By
On:

Jupiter Closest to Earth : करवाचौथ के चंद्र दर्शन की रात के बाद गुरूवार (2 नवम्‍बर) की रात गुरूदर्शन की रात होगी। अन्‍य सभी ग्रहों की तुलना में दोगुने से भी अधिक विशाल बृहस्‍पति, गुरू या जुपिटर (jupiter) आज (2 नवम्‍बर को) पृथ्‍वी के सबसे पास होगा तो शुक्रवार 3 नवम्‍बर को यह अपोजीशन की स्थिति में होगा।

इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि सूर्य की परिक्रमा करते हुये पृथ्‍वी और बृहस्‍पति गुरूवार को इस स्थिति में पहुंच रहे हैं कि पृथ्‍वी से बृ‍हस्‍पति की दूरी सबसे कम होगी। इसे जुपिटर एट पेरिजी (Jupiter at perigee) कहते हैं। इस समय यह पृथ्‍वी से 59 करोड़ 57 लाख 59 हजार किमी दूर रहेगा। इसके बाद यह दूरी बढ़ना आरंभ हो जायेगी।

इसके अगले दिन 3 नवम्‍बर को भारतीय समयानुसार प्रात: 10 बजकर 25 मिनिट पर जुपिटर इस स्थिति में रहेगा कि पृथ्‍वी से एक ओर सूर्य तो दूसरी ओर जुपिटर होगा अर्थात ये दोनों 180 डिग्री पर होंगे। इस खगोलीय घटना को जुपिटर एट अपोजीशन (Jupiter at opposition) कहते हैं।  (Jupiter Closest to Earth)

सारिका ने बताया कि जुपिटर (Jupiter Closest to Earth) मेष तारामंडल में रहेगा और शाम को पूर्व दिशा में उदित होकर रात भर आकाश में रहकर सूर्योदय से कुछ पहले पश्चिम दिशा में अस्‍त होगा।

Jupiter Closest to Earth: सबसे विशाल और चमकदार ग्रह जुपिटर आज होगा पृथ्वी के सबसे करीब, इतनी रह जाएगी दोनों के बीच दूरी
Jupiter Closest to Earth: सबसे विशाल और चमकदार ग्रह जुपिटर आज होगा पृथ्वी के सबसे करीब, इतनी रह जाएगी दोनों के बीच दूरी

यह आकाश में जुपिटर को देखने का साल का सबसे अच्‍छा समय है। क्‍योंकि पास रहने से यह अपेक्षाकृत बड़ा और माईनस 2.9 मैग्‍नीटयूड से चमकदार दिखेगा। शाम के समय यह पूर्व में चमकते हुये खाली आंखों से ही देखा जा सकता है। अब तक जुपिटर के 95 मून खोजे गये हैं।

अगर आप किसी सामान्‍य टेलिस्‍कोप से जुपिटर को देखेंगे तो इसके 4 मून आसानी से देख पाएंगे। सारिका ने बताया कि जुपिटर एट अपोजीशन की अगली घटना 8 दिसंबर 2024 को होगी। तो तैयार हो जाइए सौरमंडल के सबसे विशाल ग्रह के आपके पास आने पर स्‍वागत कर दर्शन करने के लिये। (Jupiter Closest to Earth)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Optical Illusion: इस तस्वीर मे छिपा है लड़की की अलावा एक और चेहरा, क्‍या आप ढूंढ पाएंगे? 10 सेकंड में करें चैलेंज पूरा

For Feedback - feedback@example.com

Related News