
Jija Sali Viral Video: जीजा और साली के बीच हमेशा हंसी मजाक चलता हैं। कई बार ऐसा मजाक हो जाता है कि लोग इसे याद रखते है। शादी के दौरान भी कई ऐसे रस्में होती है, जहां पर जीजा और साली के बीच मजाक देखा जाता है। इस बार वायरल हो रहे वीडियो में साली ने शादी में जीजा को रसगुल्ला खिलाते समय ऐसा मजाक किया कि वह इसे जिन्दगी भर नहीं भूलेगा। इस वीडियो को देखने के बाद शायद आप भी इसे याद रखें।
वायरल हुआ मजेदार वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। जहां कुछ लड़कियां भी मौजूद है। इस दौरान एक रस्म के लिए एक युवती दूल्हे को रसगुल्ला खिलाना चाहती है। पर दुल्हा काफी सतर्क नजर आता है। ऐसे में जब युवती रसगुल्ला दूल्हे के मुंह के पास लेकर जाती है, तो वह उसका हाथ पकड़ लेता है और रसगुल्ला खाने का प्रयास करता है। लेकिन इतने में युवती दूल्हे से पहले ही रसगुल्ला निपटा देती है। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग हंसने लगते हैं।
इस इंस्टाग्राम रील को अबतक 1 लाख 31 हजार व्यूज और 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, यूजर्स इस पर मजेदार टिप्पणी भी कर रहे हैं। जैसे एक शख्स ने लिखा कि कमाल कर दिया। आप भी अपने मन की बात कमेंट सेक्शन में लिखें।