Awarded by PM Modi: बैतूल की छात्रा त्रिशा को प्रधानमंत्री मोदी ने किया सम्मानित, इस उपलब्धि ने दिलाया यह गौरव
Awarded by PM Modi: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई की छात्रा कु. त्रिशा तावड़े ने सेंट्रल जोन इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रथम स्थान प्राप्त करके राष्ट्रीय मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज किया हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4 अक्टूबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में कु त्रिशा तावड़े को सम्मानित कर छात्र की सफलता को सराहा।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने समारोह में पीएम सेतु (प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई) सहित अन्य युवाओं की शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं का शुभारंभ किया। छात्रा त्रिशा ने सेंट्रल जोन में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 1200 में से 1187 अंक लेकर प्रथम स्थान कर राष्ट्रीय मेरिट सूची में स्थान बनाया है। त्रिशा मेरिट सूची में स्थान पाने वाली मध्यप्रदेश की एक मात्र प्रशिक्षणार्थी है। जिसने बैतूल जिले और मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया हैं।
पिता अजय तावड़े हैं बस चालक
कु. त्रिशा तावड़े बैतूल के ग्राम भड़ूस के एक संघर्षशील परिवार की छात्रा है। जिनके पिता अजय तावड़े बस ड्राइवर हैं एवं मां श्रीमती सुशीला तावड़े गृहणी है। बड़ी बहन कु. एकता तावड़े भी एकलव्य महिला आईटीआई बैतूल की टॉपर रह चुकी है और वर्तमान में रेलवे में एप्रेंटिस कर रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर पाया प्रथम स्थान
संस्था प्राचार्य ने बताया कि संस्था में सत्र 2024-25 में मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर ट्रेड में छात्र अरविन्द कुमरे ने पुरुष वर्ग में और छात्रा कु. निकिता तायवाड़े ने महिला वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
छात्राओं की उन्नति के लिए विशेष प्रयास
आईटीआई में छात्राओं की उन्नति और कौशल प्रशिक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें महिला आईटीआई बैतूल में कौशल विकास विभाग द्वारा हुनर पहल के तहत महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। प्रत्येक ट्रेड की प्रशिक्षणार्थी को 30 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें कम्युनिकेशन स्किल, सॉफ्ट स्किल, इंग्लिश स्पीकिंग का प्रशिक्षण सम्मिलित है।
योग और कराटे का भी प्रशिक्षण
इसी प्रकार हार्टफूलनेस ध्यान प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन एवं हेल्थ क्लब गतिविधि के तहत प्रतिदिन योग एवं कराटे प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कौशल विकास विभाग के साथ वाधवानी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू अंतर्गत व्यक्तित्व विकास एवं यूएनएफए के तहत जीवन तरंग कक्षा आयोजित कर जीवन कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
- यह भी पढ़ें : Business Success Story: 2 हजार से शुरू किया कारोबार, आज सालाना 30 लाख की छप्परफाड़ कमाई से बने मिसाल
विदेशी भाषा सीखने का मौका
ड्यूलिंगो एप के माध्यम से जर्मन, फ्रेंच एवं इटालियन भाषा सिखाई जा रही है। जिससे देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी रोजगार की संभावना बन सके। इसी अनुक्रम में प्रोजेक्ट कोड पहल के तहत रवि कोड योगी के माध्यम से कोडिंग डिकोडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कलेक्टर ने भी किया सम्मानित
बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने छात्रा त्रिशा को पुष्प गुच्छ एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने छात्रा की इस उपलब्धि पर माता-पिता की सकारात्मक प्रेरणा, शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई बैतूल के प्रशिक्षकों, प्राचार्य एवं स्टाफ के द्वारा दिए मार्गदर्शन की सराहना की।

उन्होंने एकलव्य महिला आईटीआई द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे नवाचारो एवं रोजगार प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना करते हुए आईटीआई में महिला प्रवेश में जिला बैतूल को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने में दिए योगदान के साथ शत प्रतिशत प्रवेश पूर्ण करने के लिए बधाई दी।
छात्रा की इस उपलब्धि पर कौशल विकास विभाग के संचालक गिरीश शर्मा, अतिरिक्त संचालक डीएस ठाकुर, उप संचालक आरके ऑस्टिन ने फोन द्वारा छात्रा त्रिशा तावड़े को उसकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। संस्था प्राचार्य रेवाशंकर पंडाग्रे, नोडल प्राचार्य केशव सातपुते, प्रशिक्षण अधिकारी सचिन सरले, दिलीप कुमार सोनी, विवेक दायमा, राघवेंद्र सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र दुंदुभी, श्रीमती निर्मल बाथरी, प्रशिक्षण अधीक्षक श्रीमती विनीता पाटिल, महेश चौधरी सहित अन्य स्टाफ ने भी छात्रा की इस उपलब्धि पर बधाई दी हैं।
- यह भी पढ़ें : IND vs WI 1st Test 2025: भारत की वेस्टइंडीज पर पारी और 140 रन से धमाकेदार जीत, जडेजा-सिराज छाए
पहले भी हो चुकी उपलब्धियां हासिल
इसके पूर्व संस्था की सत्र 22-23 की छात्रा कुमारी खुशबू पवार ने वर्ल्ड स्किल कंपटीशन में राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांज मेडल प्राप्त कर जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया। सत्र 21-22 में फ्लोरीकल्चर ट्रेड के छात्र रवि कुमरे राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसी प्रकार सत्र 21 -23 में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की छात्रा कुमारी एवं सत्र 22-23 में ऑफिस असिस्टेंट की कुमारी अंकिता मसाने में प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर जिले को गौरवान्वित कर चुकी हैं।
संस्था प्लेसमेंट ऑफिसर विवेक दायमा ने बताया कि विगत वर्ष संस्था की 85 से अधिक छात्राएं बेंगलुरु की फॉक्स कान और विस्ट्रॉन कंपनी हैदराबाद में हार्टफुलनेस में भोपाल आयशर मोटर्स में जॉब के लिए गई है एवं इस वर्ष भी संस्था की 45 छात्राएं टाटा इलेक्ट्रॉनिक होसुर तमिलनाडु और 9 छात्राएं प्रतिभा सिंटेक्स पीतमपुर जा चुकी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने त्रिशा तावड़े को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले की शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की छात्रा त्रिशा तावड़े को राष्ट्रीय मेरिट में स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा सेंट्रल जोन के अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की राष्ट्रीय मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर त्रिशा तावड़े को सम्मानित किया जाना सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे गांव-कस्बों में अपार प्रतिभा छिपी हुई है। बदलते दौर में जनजातीय क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर नए-नए प्रतिमान रच रहे हैं। त्रिशा की यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



