Isha Ambani In Kiara-Sid Wedding: नीता अंबानी से भी महंगे शौक रखती है ईशा अंबानी, शादी में 32 लाख के इस छोटू बैग पर टिकी सबकी निगाहें
Isha Ambani In Kiara-Sid Wedding: Isha Ambani has more expensive hobbies than Nita Ambani, all eyes on this small bag of 32 lakhs in marriage
Isha Ambani In Kiara-Sid Wedding: अंबानी परिवार देश का सबसे अमीर परिवार है। इनके महंगे शौक देखकर सारी दुनिया हैरान रह जाती है। परिवार का हर सदस्य अपनी लग्जरी लाइफ और महंगे प्रोडक्ट यूज करने पर हमेशा चर्चा में आते हैं। सिंपल रहने के बावजूद यह लोग हमेशा महंगे से महंगा आइटम कैरी करते दिखाई देते हैं। हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में शामिल हुई ईशा अंबानी के हाथ में 32 लाख रुपए का छोटू सा बैग देखकर हर कोई हैरान रह गया और सबकी निगाहें इस पर टिकी रही।
बेस्ट फ्रेंड कियारा आडवाणी की शादी में बहुत सी ईशा अंबानी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई उन्होंने मैचिंग शरारा के साथ मल्टीकलर कढ़ाई वाले जैकेट कुर्ते को पहन रखा था। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने डेवी मेकअप ओपन हेयरडू, डायमंड ज्वेलरी और मैचिंग इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।

38,550 डॉलर का बैग लेकर शादी में पहुंची ईशा अंबानी(Isha Ambani In Kiara-Sid Wedding)
खबरों की मानें तो ईशा का हैंडबैग लग्जरी ब्रांड ‘Hermes Paris’ का है, जिसकी कीमत कीमत 38,550 अमेरिकी डॉलर यानी 31 लाख 70 हजार रुपए है। ‘केली 20 मिनी सेलियर बैग’ पिंक एप्सम लेदर में बनाया गया है जो एकदम रॉयल लग रहा है।
अब ईशा के लुक के साथ- साथ उनके इस बैग के भी खूब चर्चे हो रहे हैं। बता दें कि ईशा अंबानी और कियारा आडवाणी बहुत अच्छे दाेस्त हैं। ऐसे में वह अपनी दोस्त की शादी अटैंड करने जैसलमेर पहुंची है।



