बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

IPL betting : बैतूल में आईपीएल का सट्टा खिलाते दो धराए, आरोपियों के कब्जे से 2 लाख, 86 हजार रुपये जब्त

Photo : Sachin Jain

बैतूल। बैतूल गंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध रुप से आईपीएल का सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा रकम एवं सट्टा सामग्री जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 लाख, 86 हजार रुपये की रकम जब्त की गई है।

डीएसपी विवेक गौतम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज अवैध जुआ, सट्टा, शराब की तलाश पतारसी करते हुए मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गंज बैतूल में लोगों को रुपये-पैसों का हार-जीत का लालच देकर आईपीएल सट्टा खिला रहा है। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के आदमी को पकड़ा गया।

नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम रिजवान खान पिता मेहबूब खान (26) निवासी महावीर वार्ड टिकारी बैतूल का होना बताया। जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा लोगों को लालच देकर आईपीएल सट्टा खिलाना बताया। रिजवान की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक हिसाब-किताब की डायरी, लीड पेन, एक मोबाईल फोन व नकदी रुपये 2,47,500 मिले जिन्हें जब्त किया गया। आरोपी रिजवान केविरुद्ध सट्टा एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रामनगर गंज बैतूल में लोगों को रुपये-पैसों का हार-जीत का लालच देकर आईपीएल सट्टा खिला रहा है। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा गया। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम अभिषेक पिता अशोक नागले (24) निवासी रामनगर गंज बैतूल का होना बताया।

पूछताछ करने पर उसके द्वारा लोगों को रुपये-पैसों का हार-जीत का लालच देकर आईपीएल सट्टा खिलाना बताया। अभिषेक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक हिसाब-किताब की डायरी, लीड पेन, एक मोबाईल फोन व नकदी रुपये 38,700 मिले, जिन्हें जप्त किया गया। आरोपी अभिषेक के विरुद्ध सट्टा एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button