Inspiring Story: स्कूल में पढ़ने वाली 19 साल की लड़की ने 2 साल में खड़ी की करोड़ों की कंपनी, अब दे रही अमीर बनने के टिप्स
Inspiring Story, Inspirational Stories of Success, The 10 Most Inspirational Short Stories, Inspirational and Motivational Short Stories, true motivational stories, short motivational story for students, short motivational story in english, motivational story in english for students, motivational story of a woman, short motivational story for students in hindi, inspirational moral stories for adults, motivational story in english with moral, short motivational story for students, inspirational moral stories for adults, short motivational story in english, motivational story in english with moral, motivational story in english for students, short inspirational stories with morals pdf
Inspiring Story: जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको किसी विशेष मापदंड की आवश्यकता नहीं होती। यदि आपके अंदर कोई विशेष क्रिएटिविटी हो तो उसकी सहायता से भी आप जीवन में एक अच्छे मुकाम को हासिल कर सकते हैं। इसका एक ऐसा ही उदाहरण हमारे सामने प्रस्तुत है, जिसके बारे में हम आपको बताएंगे कि कैसे एक 19 साल की लड़की ने बहुत ही कम उम्र में एक अच्छे मुकाम को हासिल किया और करोड़पति बन गई। साथ ही साथ वह दूसरे लोगों को इंस्पायर भी करती है कि कैसे अमीर बना जा सकता है।
एक कहावत है कि “किस्मत अगर साथ हो तो बहुत कुछ संभव हो सकता है”। आज के जमाने में हर कोई अमीर बनना चाहता है। अमीर बनने का सपना हर कोई देखता है, इसके लिए लोग बहुत मेहनत भी करते हैं, लेकिन मेहनत के साथ-साथ किस्मत का होना भी बहुत जरूरी होता है। 19 साल की इस लड़की को ही देखिए। 3 साल पहले स्कूल में पढ़ते हुए उसके दिमाग में एक बिजनेस करने का आईडिया मात्र 16 साल की उम्र में आया। सोशल मीडिया के माध्यम से गारमेंट बेचने का काम करने का सोचा, लेकिन दिमाग में तो कुछ अलग ही चल रहा था। फिर उसने कुछ ऐसा नया किया जिसकी बदौलत वह अगले 3 वर्षों में यानी 19 साल की उम्र में करोड़पति बन गई।
View this post on Instagram
आज इस लड़की की कामयाबी की लोग बहुत प्रशंसा करते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक ऐसी ही लड़की की जो न्यूयॉर्क में रहती है, जिसका नाम इवेंजेलिना है। एक रिपोर्ट के अनुसार इवेंजेलिना आज एक ईपी ज्वेलर्स नाम की कंपनी की मालकिन है। आज यह कंपनी करोड़ों का कारोबार कर रही है। इस कंपनी को उन्होंने 2 वर्ष पहले ही बनाया था। जब इवेंजेलिना 16 वर्ष की थी तो ईपी द लेबल नाम से उन्होंने गारमेंट का बिजनेस स्टार्ट किया था। इस गारमेंट को वह ऑनलाइन ही बेचती थी किंतु उस समय में इंस्टाग्राम पर उनके ज्यादा चाहने वाले नहीं थे, तो वह उन्हीं सोशल मीडिया के दोस्तों को अपना गारमेंट सेल करती थी। लेकिन, दिमाग में कुछ और ही चल रहा था क्योंकि दिमाग क्रिएटिव था।
View this post on Instagram
एक आइडिया ने बदल दी जिंदगी
इवेंजेलिना बताती है कि जब वह छोटी थी तो उन्हें गहनों में काफी दिलचस्पी थी। इसी शौक के चलते उन्होंने अपने गारमेंट के बिजनेस को गहनों के डिजाइन के बिजनेस में कन्वर्ट करने का सोचा। उन्होंने गहनों के डिजाइन करना स्टार्ट किया और एक नई कंपनी पीपी ज्वेलर्स नाम से बनाई। इस कंपनी ने 9 करोड रुपए का बिजनेस वह भी केवल 2 साल में किया। अपने इस ब्रांड को इस मुकाम पर पहुंचाने पर सोशल मीडिया का बहुत सहारा मिला।
वह बताती हैं कि कोविड-19 में ट्रायल ऑन हॉल स्टाइलिंग टिप्स ज्वेलरी कलेक्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर डाला करती थी कोविड-19 के समय सोशल मीडिया बहुत से लोग एक्टिव रहते थे। जिसके कारण उनके फॉलोअर्स की संख्या दिन पर दिन बढ़ती गई। बहुत सारे सोशल प्लेटफार्म जैसे टिकटॉक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम में काफी फॉलोअर बढ़ गए। वह इन सभी प्लेटफार्म पर अपने ज्वेलर्स की डिजाइन को पोस्ट कर दी थी। उन्होंने कभी किसी को अपने ज्वेलर्स खरीदने के लिए फोर्स नहीं किया वह 40 से 80 घंटे सप्ताह में काम करती है।
पहले समझा कौन है कस्टमर (Inspiring Story)
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जब वह पोस्ट डालती थी उसमें वह खुद ही गहने पहने हुए रहती थी। उन्हें ऐसा लगता था कि यह लोगों का भरोसा जीतने का सबसे अच्छा तरीका है। वह हर दिन अपने ब्रांड के सेल्स के बारे में आंकड़ों पर नजर रखती है। ज्यादातर 18 साल और उससे अधिक उम्र वालों के बारे में सोचा कि इस उम्र के लोगों को क्या पसंद है। इसके लिए वह समय-समय पर सेमिनार भी करती रहती हैं। इवेंजेंवलिना अपने मां और पापा का शुक्रिया करते हुए कहती है कि जिस उम्र में बच्चे स्कूल जाते थे, उस समय उन्होंने मुझे इस कार्य को करने के लिए प्रेरित किया। मैं जब डिग्री हासिल करने वाली थी, उसके कुछ समय पहले ही मैंने इस ब्रांड को लॉन्च करने का सोचा व लॉन्चिंग करते ही उसके जो परिणाम सामने आए, उससे मैं इस कार्य में और अधिक लग गई। आज मेरे पास बहुत कुछ है और मैं एक नई कंपनी का सोच रही हूं।



