Indian Desi Jugaad Video : रात में गेहूं कटाई के लिए किसान ने खेत में लगाया डीजे, जमकर डांस भी किया, देखें वीडियो
Indian Desi Jugaad Video: Farmer put DJ in the field to harvest wheat at night, danced fiercely, watch video

Indian Desi Jugaad Video : देशभर में गेहूं की फसल की कटाई का सीजन चल रहा है। यह काम आसान नहीं होता है। दिन में धूप और गर्मी का समय होने से कई बार सुबह और शाम कटाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया है। इसमें किसान ने रात में गेहूं कटाई के लिए जबरदस्त जुगाड़ लगाया है। उसने एंटरटेनमेंट के लिए अपने खेत में धांसू डीजे लगा दिया है और नाचते हुए फसल की कटाई की जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने जमकर आनंद ले रहे हैं।
डीजे ने किसानों का जोश किया हाई (Indian Desi Jugaad Video)
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि खेत में फसल कटाई का काम चल रहा है और इस दौरान डीजे की जगमग लाइट से खेत रोशन हो गया है और दमदार म्यूजिक सुनते हुए हाई जोश के साथ किसान फसल काट रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि डीजे पर फुल साउंड में ‘चुन्नी में…’ गाना बज रहा है, और महिलाए व पुरुष लावणी (फसल की कटाई) कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के सीकर जिले का है।
यो हरियाणा है प्रधान
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर यूजर ‘सोनू चौधरी’ ने 27 मार्च को पोस्ट किया था। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखकर खूब मजे लिए हैं और सैकड़ों लोगों ने कमेंट ही किए हैं। एक बंदे ने लिखा कि मुझे भी आना है। दूसरे ने लिखा- यो हरियाणा है प्रधान। अन्य ने लिखा कि पूरा माहौल बना रखा है। इसी तरह से कुछ यूजर ने मजे भी लिए।
View this post on Instagram



