Indian Army Agniveer Recruitment 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और सैलरी डिटेल
Indian Army Agniveer Recruitment 2026: चार साल की सेवा, 1 से 15 जून 2026 परीक्षा, 11.71 लाख सेवा निधि पैकेज और पूरी आवेदन प्रक्रिया की जानकारी

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: देश की सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है। इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मानदंड, चयन प्रक्रिया और वेतन का पूरा विवरण यहां सरल भाषा में दिया गया है।
चार सालों के लिए मिलेगी नियुक्ति
अग्निपथ योजना के अंतर्गत चुने गए अग्निवीरों की नियुक्ति चार वर्ष के लिए की जाएगी। इस अवधि के पूरा होने के बाद लगभग 75 प्रतिशत जवानों को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा, जबकि करीब 25 प्रतिशत को स्थायी रूप से सेना में शामिल किया जाएगा। लिखित परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 के बीच किया जाएगा।
ट्रेड्समैन पदों के लिए जरूरी निर्देश
ट्रेड्समैन के पद पर आवेदन करने वाले 8वीं और 10वीं पास उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय अपने पसंदीदा ट्रेड का चयन करना अनिवार्य होगा। 10वीं पास अभ्यर्थी अधिकतम नौ ट्रेड चुन सकते हैं, जबकि 8वीं पास उम्मीदवारों को दो ट्रेड का विकल्प मिलेगा। यदि कोई अभ्यर्थी ट्रेड का चयन नहीं करता है तो मेरिट सूची में स्थान मिलने के बावजूद उसका चयन नहीं किया जाएगा।
अग्निवीर के लिए शैक्षणिक योग्यता
अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवार का 10वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंक होना जरूरी है और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। जिनके पास लाइट मोटर व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस है, उन्हें ड्राइवर पद के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंक और प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
अग्निवीर क्लर्क या स्टोरकीपर के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12वीं में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए और हर विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। इस पद के लिए टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा।
अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों के 10वीं में कम से कम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। 8वीं पास के लिए भी न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
महिला मिलिट्री पुलिस के लिए 10वीं में 45 प्रतिशत कुल अंक और हर विषय में 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट पद के लिए 12वीं में साइंस स्ट्रीम के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश विषयों में कुल 50 प्रतिशत और प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
सिपाही फार्मा पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार जिनके पास डी फार्मा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक और फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण हो, वे आवेदन कर सकते हैं। बी फार्मा में 50 प्रतिशत अंक और स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं।
जेसीओ धार्मिक शिक्षक के लिए यह योग्यता
जेसीओ धार्मिक शिक्षक के विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। पंडित पद के लिए हिंदू उम्मीदवारों के पास शास्त्री या आचार्य के साथ संस्कृत कर्मकांड में एक वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। आरटी बुद्धिस्ट के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है। आरटी मौलवी के लिए बैचलर डिग्री के साथ आलिम ऐरेबिका या उर्दू से संबंधित योग्यताएं जरूरी हैं। आरटी पादरी और आरटी ग्रंथी पदों के लिए भी स्नातक डिग्री और संबंधित विषय का ज्ञान अनिवार्य है।
यह शारीरिक मानदंड तय
अग्निवीर जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर तय की गई है। क्लर्क और स्टोरकीपर पद के लिए न्यूनतम लंबाई 162 सेंटीमीटर होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थियों का सीना 77 सेंटीमीटर होना चाहिए और उसमें कम से कम 5 सेंटीमीटर का फुलाव आवश्यक है।
क्या है आयु सीमा
अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, असिस्टेंट और ट्रेड्समैन पदों के लिए आयु 17.5 से 22 वर्ष निर्धारित है। सोल्जर टेक्निकल पद के लिए 17.5 से 23 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सिपाही फार्मा के लिए आयु 19 से 25 वर्ष तय की गई है। जेसीओ धार्मिक शिक्षक पद के लिए आयु 25 से 34 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2027 को आधार मानकर की जाएगी।
- यह भी पढ़ें : Bhopal Family Court Settlement: एमपी में हुआ अनोखा समझौता, डेढ़ करोड़ में खरीदा प्रेमी, लोगों को याद आई फिल्मी कहानी
इस तरह से किया जाएगा चयन
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले शारीरिक परीक्षा होगी। इसके बाद मेडिकल जांच कराई जाएगी। अंत में मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम चयन होगा।
अग्निवीरों को कितना मिलेगा वेतन
पहले वर्ष में अग्निवीरों को 30 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। चौथे वर्ष तक यह राशि बढ़कर 40 हजार रुपये प्रतिमाह हो जाएगी। वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा सेवा निधि में जमा किया जाएगा और सरकार भी उतनी ही राशि जोड़ेगी। चार साल की सेवा पूरी होने पर ब्याज सहित लगभग 11.71 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा।
- यह भी पढ़ें : MP Police Constable Recruitment 2026: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती: अब तीन बार होगी आधार ई-केवाईसी, फर्जीवाड़ा रोकने नई व्यवस्था
आवेदन की यह है प्रक्रिया
उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। होम पेज पर JCO, OR या Agniveer से संबंधित लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना है। फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद जरूरी जानकारी दर्ज करें। निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



