देश/विदेश

IND vs PAK: बुरी खबर! इस वजह से रद्द हो सकता है भारत-पाक मैच, सामने आया बड़ा अपडेट

IND vs PAK T20 World Cup 2022:23

IND vs PAK, T20 World Cup 2022: 23 अक्टूबर को मेलबर्न में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) सीरीज का पहला मुकाबला होना है। लेकिन मैच से पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है। मैच को रद्द किया जा सकता है। यदि मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दे दिया जाएगा। क्योंकि आईसीसी ने कोई रिजर्व डे नही रख है।

रद्द हो सकता IND vs PAK match

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेले जाने वाले मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 अक्टूबर को मेलबर्न में भारी बारिश बताई जा रही है। रविवार को बारिश आने की आशंका 50-60 प्रतिशत ही बताई जा रही है। यदि बारिश होती है तो भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मुकाबला नहीं होगा।

मैच नहीं हुआ तो क्या

यदि भारी बारिश के चलते अगर भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच ये मुकाबला रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। आईसीसी इस संबंध में निर्देश पहले ही जारी कर चुकी है। सुपर12 स्टेज के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है, ऐसे में ये मैच अगले दिन नहीं खेला जाएगा। वहीं, भारत का टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 5-1 का है। दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी मैच पिछले साल खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को हार मिली थी।

IND vs SA: India Squad For South Africa T20Is (Predicted)

T20 World Cup 2022 के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, आर पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी- शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज।

ICC T20 World Cup 2022 - Pakistan Team Squad | Pakistan Team Squad T20 World Cup 2022 | T20 WC 2022 - YouTube

T20 World Cup 2022 पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (वीसी), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर।

स्टैंडबाय खिलाड़ी- मोहम्मद हारिस, फखर जमां और शाहनवाज दहानी।

AUS vs NZ Highlights: Conway, Southee STAR as NewZealand thrash World Champion Australia by 89 runs: Watch ICC T20 World Cup 2022 Highlights

न्यूजीलैंड से हारा ऑस्ट्रेलिया

आज 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (Australia vs New Zealand) के बीच कड़े मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया T20 World Cup 2022 के पहले ही मैच को बुरी तरह हार गया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में जहां 200 रन बनाए, वहीं आस्ट्रेलिया जवाबी पारी में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

News Source: zeenews.india

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button