Identification : बरेठा हादसे में मृतिका और घायल पति की हुई पहचान, मजदूरी करने जा रहे थे इटारसी, उमा भारती ने CM को लिखा पत्र

◾नवील वर्मा, शाहपुर
नेशनल हाइवे के बरेटा घाट में आज सुबह हुए एक्सीडेंट में मौत के मुंह में समाने वाली महिला और उसके घायल पति की शिनाख्त हो गई है। यह दंपती चिचोली के डोलियां ढाना के रहने वाले हैं और मजदूरी करने इटारसी जा रहे थे। इधर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने हादसे पर दुख जताते हुए इस परिवार की मदद करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
बरेठा घाट पर सुबह ट्रक पलटने से जो बाइक ट्रक के नीचे दबी थी उस पर डोलियां ढाना निवासी समरथ धुर्वे और उसकी पत्नी कलिया बाई सवार थी। यह दोनों पति-पत्नी मजदूरी करने के लिए मोटर साइकिल से इटारसी जा रहे थे। लेकिन इसके पहले ही बरेठा घाट में हादसे का शिकार हो गए।
Tragic Accident : बरेठा घाट में बाइक पर पलटा ट्रक, दबने से महिला की हुई मौत, मोटर साइकिल चालक गंभीर
इस हादसे में कलिया बाई (38) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। उसका पाढर अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह लोग बजाज सीटी- 100 मोटर साइकिल क्रमांक एमपी-48/एमएल- 8841 से जा रहे थे। सूचना मिलने पर मृतिका के परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पीएम कराकर उनके सुपुर्द कर दिया है।

इधर घटना के बाद नागपुर से भोपाल जा रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma bharti) भी बरेठा घाट पर रुकीं और घटना की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chauhan) को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि मुझे आज सुबह बैतूल से होशंगाबाद के बीच में बरेठा घाट पर एक भीषण दुर्घटना देखने को मिली। जिसमें एक मोटर साइकल एवं ट्रक की टक्कर हुई। इसमें एक महिला की मृत्यु हो गई है एवं पुरुष के दोनों पैर पूर्णतः कुचल गए हैं। यह परिवार बहुत गरीब लग रहा है। कृपया आप बैतूल जिले के प्रशासन से इस परिवार की जानकारी लेकर तुरन्त प्रभावित परिजनों को आवश्यक सहायता प्रदान करें।
उमाश्री ने की बरेठा बाबा की पूजा अर्चना
पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने नागपुर से भोपाल वापस लौटते समय बरेठा घाट पर स्थित बरेठा बाबा के मंदिर पर अपना काफिला रुकवाया। इसके बाद उन्होंने बरेठा बाबा की पूजन- अर्चन की। बरेठा बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर वे भोपाल के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उमाश्री के साथ में बैतूल एवं शाहपुर क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। देखें वीडियो…👇🏾



