IAS Success Story: इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ की यूपीएससी की तैयारी, जागृति अवस्थी ऐसे बनीं IAS Officer
IAS Success Story: IAS Officer Jagrati Awasthi, IAS exam, IAS Toppers, Meerut news, Success Story, UPSC, Upsc exam, UPSC Exam, UPSC Civil Services Exam, Inspirational Stories, Women Inspiration,
IAS Success Story, IAS Officer Jagrati Awasthi: आईएएस IAS बनना देश के हर युवा का सपना होता है। यूपीएससी की परिक्षा को पास करने के लिए कठिन परिश्रम और सही स्टडी आवश्यकता होती है। क्योंकि देश की सबसे कठिन परीक्षा पास करने के बाद ही इस सपने को पूरा किया जा सकता है। हर साल लाखों की संख्या में युवा यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा में शामिल होते हैं, जिनमें से कुछ ही सफल होते हैं। इन्हीं में शामिल हैं जागृती अवस्थी (Jagrati Awasthi)। जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर दूसरे ही प्रयास में ऑल इंडिया 2nd रैंक हासिल की। आइए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी के बारे में…
जागृती अवस्थी का परिचय (IAS Success Story)
जागृति अवस्थी मूल रूप से मध्य प्रदेश के फतेहपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उसके पश्चात भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड कंपनी में काम करने लगी थीं, लेकिन आईएएस बनने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। उनके पिता डॉ. एससी अवस्थी प्रोफेसर हैं, तो वहीं माता मधुलता अवस्थी भी शिक्षिका के रूप में कार्य कर चुकी हैं। जागृति अवस्थी का छोटा भाई सुंयाश एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।
जागृति ने भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद वह भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में काम करने लगी। लेकिन उनका यह सपना बचपन से था कि वह आईएएस ऑफिसर बने। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने जॉब छोड़ दी और यूपीएससी तैयारी में जुट गई।
जागृति ने क्यों छोड़ी नौकरी? (IAS Success Story)
जागृति गेट की परीक्षा में जब शामिल हुई थी तो उसमें उन्हें सफलता मिल गई और भेल में वह टेक्निकल ऑफिसर की नौकरी करने लगीं। जागृति देश के लिए भी कुछ करना चाहती थी इसलिए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और दो साल बाद इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी।
जागृति ने साल 2019 में अफसर बनने के सपने को पूरा करने की ठान ली थी और दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान में एडमिशन ले लिया लेकिन कोविड के केस ज्यादा आने के कारण लॉकडाउन घोषित हुआ और उन्हें भोपाल लौटना पड़ा। लेकिन जागृति ने अपनी पढ़ाई नहीं रोकी। जागृति ने ऑनलाइन क्लासेज की मदद से अपनी पढ़ाई फिर से शुरू की।
कैसे की यूपीएससी एग्जाम की तैयारी?
आईएएस बनने के लिए जागृति ने इंजीनियरिंग छोड़ी थी और वहीं उनके माता-पिता ने भी अपनी बेटी के लिए कई कठिन फैसले भी लिए। जागृति की मां ने बेटी की पढ़ाई में मदद के लिए अपनी टीचिंग की जॉब भी छोड़ दी थी उनके घर पर चार सालों से टीवी को ऑन भी नहीं किया गया। इन सभी फैसलों के कारण जागृति को घर से सपोर्ट मिला। पहले प्रयास में जागृति प्रीलिम्स भी पास नहीं हो सकी थी लेकिन उन्होंने दृढ़ निश्चय किया और दूसरे प्रयास में वह टॉपर बन गयी थी। साल 2020 में सिविल सेवा परीक्षा में उनकी ऑल इंडिया रैंक 2 थी।
उम्मीदवारों को दी सलाह (IAS Success Story)
जागृति अवस्थी का कहना है कि यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रश्न पत्रों को समझना बेहद जरूरी है। यूपीएससी की तैयारी करने वाले हर अभयार्थी को सबसे पहले यह देखना चाहिए कि प्रश्न पत्र किस तरह से पूछे जाते हैं। इसके लिए पिछले सालों के प्रश्नों का विश्लेषण करें। जागृति अवस्थी कहते हैं कि उम्मीदवार अभ्यास करते रहें जिससे उन्हें अपनी कमियों का पता चले और समय रहते उन्हें दूर कर ले।
जागृति का कहना है कि यूपीएससी में सफलता हासिल करने के लिए सबसे जरूरी है कि अभ्यर्थी खुद पर भरोसा करें। खुद पर भरोसा और कड़ी मेहनत के दम पर यदि सही रणनीति के साथ यूपीएससी की तैयारी की जाती है तो इस परीक्षा में सफलता आसानी से हासिल की जा सकती है।
जागृती अवस्थी का परिचय (IAS Success Story)
जागृति ने क्यों छोड़ी नौकरी? (IAS Success Story)
कैसे की यूपीएससी एग्जाम की तैयारी?


