IAS Success Story : बैंक जॉब के साथ बिना कोचिंग के क्रैक किया UPSC, फिर ऐसे बनें IAS अफसर, इस तरह की तैयारी…
IAS Success Story, Krishan Kumar Singh, Krishan Kumar Singh IAS Success Story, UPSC IAS Success Stories, UPSC Success Story, IAS Topper Stories, UPSC CSE 2020, Krishan Kumar Singh IAS, IAS Krishan Kumar Singh,

IAS Success Story : आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अफसर बनने की चाहत तमाम लोगों की होती है। लेकिन, आईएएस और आईपीएस बनने के लिए सबसे पहले देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी की परीक्षा को पास करना होता है। अभ्यर्थी कई सालों की कड़ी मेहनत के बाद UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल कर पाते हैं। कुछ लोगों के लिए यूपीएससी परीक्षा का सफर काफी मुश्किलों भरा होता है।
गाजियाबाद के कृष्ण कुमार सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। यूपीएससी परीक्षा में फेल होने पर कई बार उनका हौसला डगमगाया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। और यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर आईएएस अफसर बन गए। आइए जानते हैं उन्होंने 3 बार असफलता के बाद कैसे क्रैक किया यूपीएससी….

कृष्ण कुमार का परिचय और शिक्षा (IAS Success Story)
कृष्ण कुमार सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं, लेकिन उनका ज्यादातर समय दिल्ली-एनसीआर में बीता। 12वीं तक की पढ़ाई गाजियाबाद के एक स्कूल से की है। उसके बाद उन्होंने बीटेक में दाखिला ले लिया और दिल्ली से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। स्नातक के बाद ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

कई प्रयासों में मिली असफलता (IAS Success Story)
2015 में ग्रेजुएशन पूरा होते ही उन्होंने यूपीएससी परीक्षा का पहला अटेंप्ट दिया। इसमें वह 0.66 मार्क्स से प्रीलिम्स में फेल हो गए थे। अपने दूसरे अटेंप्ट में भी वह प्रीलिम्स में असफल हो गए थे। जब दो बार उन्हें असफलता मिली तो वे निराश हो गए। इसी बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की एक परीक्षा पास करके मैनेजर बन गए। बैंक की नौकरी हासिल करने के बाद भी उनकी आईएएस बनने की इच्छा प्रबल रही।
कृष्ण कुमार सिंह ने सरकारी नौकरी के साथ यूपीएससी परीक्षा का तीसरा अटेंप्ट दिया। इसमें वह मेंस परीक्षा में फेल हो गए थे। अब तक वह रिजर्व बैंक में ही नौकरी के बेहतर अवसर तलाशने लगे थे। लेकिन, फिर उन्होंने 2019 में यूपीएससी परीक्षा का चौथा अटेंप्ट दिया। इसमें 181 रैंक के साथ वह सफल हो गए और उन्हें आईपीएस कैडर ऑफर किया गया। उन्होंने आईपीएस ट्रेनिंग शुरू कर दी, लेकिन मन में कहीं न कहीं IAS अफसर बनने का सपना अभी भी था।

पांचवें अटेंप्ट में मिली सफलता (IAS Success Story)
आईपीएस बनने के बाद भी कृष्ण कुमार सिंह का सफर रुका नहीं। उन्होंने आखिरी प्रयास देने का फैसला लिया। साल 2020 में उन्होंने आईपीएस ट्रेनिंग से छुट्टी लेकर यूपीएससी परीक्षा की फाइनल तैयारी शुरू की। फिर क्या था, अपनी मंजिल को पाने के लिए दोबारा मैदान में उतरे और कड़ी मेहनत की। 5वें अटेंप्ट में 24वीं रैंक के साथ उन्होंने आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया।
अन्य कैंडिडेट्स को दी सलाह (IAS Success Story)
कृष्ण कुमार सिंह का मानना है कि सिविल सेवा का सपना पूरा करने के लिए कैंडिडेट्स को असफलताओं से नहीं घबराना चाहिए और लगातार लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहना चाहिए। उन्हें तीन बार असफलता मिली और कई बार नकारात्मक ख्याल उनके दिमाग में आए। लेकिन, उन्होंने खुद को स्थिर रखा और लक्ष्य पर फोकस किया। अपनी मंजिल को पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और पांचवें प्रयास में सफलता हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया।
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




