IAS Success Story: 2 बार असफल होने पर भी नहीं मानी हार, बिना कोचिंग के क्रैक की यूपीएससी परीक्षा और बन गयी आईएएस अधिकारी
IAS Success Story, Career, IAS Officer, Success Story, Upsc exam, सरकारी नौकरी, Success Story, UPSC Success Story, IAS Officer Sarjana Yadav,

IAS Success Story, (Sarjana Yadav): संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा को क्रैक कर पाना आसान नहीं होता है। इसके लिए हर किसी की अपनी रणनीति होती है। ज्यादातर उम्मीदवार यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) के लिए कोचिंग का सहारा लेते हैं। लेकिन हमारे बीच कुछ ऐसे उदाहरण भी हैं, जो बिना किसी कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा में सफल हुए हैं। आईएएस सर्जना यादव भी उनमें से एक हैं। उनकी सक्सेस स्टोरी से आपको भी प्रेरणा मिल सकती है।
संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की सिविल सेवा परीक्षा में हर साल लाखों छात्र भाग लेते हैं। UPSC का सफर बेहद कठिन होता है, लेकिन हर साल कुछ ऐसे छात्र जरूर मिलते हैं जो कई प्रयास के बाद भी हिम्मत नहीं हारते और इस परीक्षा को क्लियर करते हैं। सर्जना यादव (Sarjana Yadav) उन्हीं में से एक हैं। सर्चना यादव ने नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी की और तीसरे प्रयास में परीक्षा को पास कर लिया। साल 2019 में UPSC Civil Services Exam में सर्जना ने 126 रैंक हासिल की थी। आइये जानते हैं सर्जना की सक्सेस स्टोरी…
- Also Read : Whatsapp Status Jokes: टीचर ने परीक्षा में चार पृष्ठों का निबंध लिखने को दिया, विषय था….
आईएएस सर्जना यादव की शिक्षा (IAS Success Story)
आईएएस सर्जना यादव ने दिल्ली से पढ़ाई की है. उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। सर्जना यादव ने TRAI में रिसर्च ऑफिसर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। उसके साथ ही वे यूपीएससी परीक्षा की तैयारी भी करती रहीं। हालांकि नौकरी के साथ वे अपनी तैयारी के साथ न्याय नहीं कर पा रही थीं। सिर्फ इसीलिए 2018 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी. फिर 2019 में परीक्षा में सफल होकर सर्जना यादन IAS बन गई थीं।
- Also Read : IAS Success Story: पिता ने चाय की रेहड़ी लगाकर बेटे को पढ़ाया, पहले ही प्रयास में आईएएस बन पूरा किया सपना

UPSC की तैयारी के लिए कोचिंग नहीं है ज़रूरी
सर्जना का सुझाव है कि यदि व्यक्ति को लगता है कि तैयारी करते समय उसे निरंतर मार्गदर्शन की आवश्यकता हो सकती है तो व्यक्ति को कोचिंग के लिए जाना चाहिए। यदि व्यक्ति को लगता है कि वे कक्षा के वातावरण में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे, तो आपको कोचिंग की तैयारी के लिए जाना चाहिए। लेकिन अगर आप सेल्फ स्टडी में अच्छे हैं और आपको खुद पर विश्वास है कि आप अनुशासित और अपनी पढ़ाई के प्रति ईमानदार हैं तो आप सेल्फ स्टडी का विकल्प चुन सकते हैं। सर्जना ने UPSC की तैयारी की पूरी अवधि के लिए स्व-अध्ययन का विकल्प चुना था।
- Also Read : IAS Success Story: बिना आंखों के देखा आईएएस बनने का सपना, हजारों परेशानियों के बावजूद की सफलता प्राप्त
सीमित स्टडी मटेरियल से करें बेहतर तैयारी
सर्जना ने कहा कि यूपीएससी का सिलेबस बहुत विशाल है, इसलिए अगर आप प्रत्येक विषय के लिए 2-3 किताबें पढ़ेंगे, तो निर्धारित समय में सिलेबस पूरा करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विषय के लिए एक अच्छी किताब का चयन करें और उसे अच्छी तरह से पढ़े। साथ ही जरूरी नॉलेज के लिए गूगल की मदद ले सकते हैं।
- Also Read : IAS Success Story : हिंदी मीडियम से पढ़ाई करके आईएएस अफसर बनीं सुरभि गौतम, जानिए संघर्ष से सफलता तक का सफर

सर्जना ने नौकरी करते हुए परीक्षा की तैयारी की थी (IAS Success Story)
सर्जना यादव ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया। ग्रेजुएशन के बाद सर्जना यादव ने TRAI में रिसर्च ऑफिसर के तौर पर काम करना शुरू किया। अपनी फुल टाइम जॉब के साथ, सर्जना यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करती थीं। पहले दो प्रयासों में असफल असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी बल्कि फिर से प्रयास करने का निर्णय लिया और इस बार वे सफल रहीं।



