बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Humanity : दो घंटे तक घायल अवस्था में हाईवे पर पड़ा रहा बाइक सवार युवक, भाजपा नेताओं ने पहुंचाया अस्पताल

▪️ विजय सावरकर, मुलताई
नेशनल हाईवे पर गोंडवाना ढाबे के पास बाइक दुर्घटना ग्रस्त होने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लगभग 2 घंटे तक युवक घायल अवस्था में मार्ग पर पड़ा रहा। दो घंटे बाद मार्ग से भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अन्य लोगों के साथ कार से घटना स्थल से गुजरे तो उन्होंने युवक को अपने वाहन में सवार कर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर किया है।

मंगलवार शाम में ग्राम मोही निवासी भरतसिंग राजपूत (24) बाइक पर सवार होकर बैतूल से मोही लौट रहा था। हाईवे पर स्थित गोंडवाना ढाबे के पास भरतसिंह की बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना में भरतसिंग के सिर में गंभीर चोट आई वहीं ओंठ के ऊपर का हिस्सा फट गया।

हाईवे से गुजरने वाले लोगों ने युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा तो एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। लगभग 2 घंटे बाद ग्राम निमनवाड़ा से कार से ग्राम हेटी जा रहे भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश हिंगवे, ग्राम पंचायत सर्रा के ग्राम प्रधान नत्थू गडेकर, दिनेश कसारे घटना स्थल से गुजरे तो उन्होंने कार रोककर घायल भरतसिंग को कार में सवार कर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

मुलताई अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद भरतसिंग की हालत गंभीर होने से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। भरतसिंग के बेहोश होने के कारण दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button