Humane Ai Pin: महंगे फोन की छुट्टी करेगा ये AI डिवाइस, इस महीने से होगी बिक्री शुरू, जानें कीमत

By
Last updated:
Humane Ai Pin: महंगे फोन की छुट्टी करेगा ये AI डिवाइस, इस महीने से होगी बिक्री शुरू, जानें कीमत
Humane Ai Pin: महंगे फोन की छुट्टी करेगा ये AI डिवाइस, इस महीने से होगी बिक्री शुरू, जानें कीमत

Humane Ai Pin: आज देश तकनीकी के क्षेत्र में हर रोज नए-नए अवष्किार कर रहा है। एक ऐसी ही डिवाइस के बारे में बताने वाले है जो सैम आल्टमैन की स्टार्टअप कंपनी ह्यूमेन द्वारा बनाया गया है। ह्यूमेन (Humane) की इस डिवाइस का नाम ‘एआई पिन’ (Ai Pin) है।

बता दें कि Humane AI Pin एक स्मार्ट डिवाइस है, जो AI की खूबियों के साथ आता है। इसके डेवलपर का दावा है कि ये भविष्य में स्मार्टफोन को रिप्लेस करने की काबिलियत रखता है। इसमें रियल टाइम वॉयस ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स हैं। ‘एआई पिन’ नाम का डिवाइस कुछ ही महीनों में आपकी हथेली पर होगा।

इस डिवाइस को आप अपने हाथ पर घड़ी की तरह पहन सकते हैं या फिर शर्ट पर बैज की तरह लगा सकते हैं। इसे हथेली पर पहने जाने वाला कम्प्यूटर भी कहा जा रहा है। कंपनी ने ऐलान किया है कि अगले साल मार्च (2024) के महीने से इसकी बिक्री मार्केट में शुरू हो जाएगी। आइए जानते क्‍या खूबियां है। (Humane Ai Pin)

AI Pin डिवाइस में ये है खूबियां (Humane Ai Pin)

ह्यूमेन कंपनी ने इस प्रोडक्ट को दुनियाभर में इसी साल 10 नवंबर को लांच किया था। यह एक पोर्टेबल डिवाइस है, जिसे शरीर पर कहीं भी पहना जा सकता है। जैसा कि हमने बताया कि एआई पिन डिवाइस में स्क्रीन नहीं होती, यह डिवाइस फिल्म प्रोजेक्टर की तरह, एआई टेक्नॉलजी के माध्यम से सर्च की गई जानकारी को किसी भी सतह पर दिखाने के काबिल है। बता दें, इस डिवाइस की मदद से आप कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया समेत कई अन्य चीजों को प्लेन सतह पर अच्छे से देख सकते हैं। ‘एआई पिन’ डिवाइस वॉइस और लेजर टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स से लेस है।

इतनी है Humane AI Pin कीमत

कंपनी के मुताबिक, AI Pin में कोई भी ऐप्स, स्क्रीन नहीं है। यूजर्स हाथ के मूवमेंट, लेजर प्रोजेक्टर, स्लाइड बटन और वॉइस के माध्यम से इसके साथ बातचीत कर सकते हैं। मेकर्स ने कहा कि ये एक स्टैंडअलोन डिवाइस है, जिसका सॉफ्टवेयर AI से बनाया गया है। इस AI पिन को आप एक्लिप्स, लूनर और इक्विनॉक्स कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। डिवाइस की कीमत की बात करें तो US में इसकी कीमत 699 डॉलर (लगभग 58,212 रुपये) है और ये 25 डॉलर (लगभग 2,082 रुपये) मासिक सदस्यता के साथ भी आता है। सब्सक्रिप्शन लेने पर आपको कांटेक्ट और डेटा कवरेज मिलेगी। फिलहाल ये डिवाइस केवल US तक ही सीमित है।

Humane AI Pin कैसे काम करता है? (Humane Ai Pin)

एआई पिन आपके कॉन्टेक्स्टको समझने और आपको रेलेवेंट डीटेल्स और वर्किंग कपैसिटी प्रदान करने के लिए बड़े लैंग्वेज मॉडल के आधार पर सेंसर और एआई तकनीक के संयोजन का उपयोग करके काम करता है। उदाहरण के लिए, यदि आप सड़क पर चल रहे हैं, तो एआई पिन आपके आस-पास की वस्तुओं और स्थानों की पहचान करने के लिए अपने कैमरे का उपयोग कर सकता है। इसके बाद यह इस जानकारी का उपयोग आपको रेलेवेंट डीटेल्स प्रदान करने के लिए कर सकता है, जैसे रेस्तरां का नाम या बस स्टॉप की दूरी। कंपनी ने कहा है कि वह 2024 में नेविगेशनल क्षमताएं पेश करेगी।

इसके लिए किया जाता है AI Pin का उपयोग (Humane Ai Pin)

एआई पिन का उपयोग अन्य उपकरणों को नियंत्रित करने के लिए भी किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, आप कॉल करने और टेक्स्ट भेजने, अपने स्मार्ट घरेलू उपकरणों को नियंत्रित करने या अपने स्मार्टफोन पर संगीत चलाने के लिए एआई पिन का उपयोग कर सकते हैं। आप एआई पिन का उपयोग विभिन्न एआई-संचालित एप्लीकेशंस जैसे ट्रांसलेशन सर्विसेज, वर्चुअल असिस्टेंट और पर्सनल ट्रेनर्स तक पहुंचने और उपयोग करने के लिए भी कर सकते हैं।

प्राइवेसी का रखा गया है पूरा ध्यान (Humane Ai Pin)

इन सुविधाओं के अलावा, एआई पिन को प्राइवसी फोकस्ड होने के लिए भी डिज़ाइन किया गया है। एआई पिन में एक इनबिल्ट प्राइवसी इंडिकेटर लाइट भी लगाई गई है जो आपको बताती है कि डिवाइस का कैमरा, माइक्रोफ़ोन या इनपुट सेंसर कब सक्रिय हैं। आप किसी भी समय एआई पिन के सेंसर को इनेबल भी कर सकते हैं।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

For Feedback - feedback@example.com

Related News