यूटिलिटी अपडेट

How To Test Fake Gold: ऐसे होती है असली सोने की पहचान, ये करना सीख गए तो नकली सोना तुरंत पकड़ लेंगे आप!

How To Test Fake Gold: This is how real gold is identified, if you learn to do this, you will catch fake gold immediately!

How To Test Fake Gold: ऐसे होती है असली सोने की पहचान, ये करना सीख गए तो नकली सोना तुरंत पकड़ लेंगे आप!

How To Test Fake Gold: 1 अप्रैल से सोना खरीदी को लेकर नए नियम लागू हो जाएंगे। असली और नकली सोने के लिए सरकार ये नियम लाई है। असली सोने की पहचान के लिए उसकी हॉलमार्किंग चेक करना जरूर आना चाहिए। यह असली सोने की पहचान के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का एक क्वालिटी सर्टिफिकेट है।

बीआईएस का यह सर्टिफिकेट आपको इस बात की गारंटी देता है कि आप जो सोना खरीद रहे हैं, वह पूरी तरह शुद्ध है। आज हम आपको असली और नकली सोने के बीच की पहचान बताएंगे, जिससे आप आसानी से निकली सोने की पहचान कर पाएंगे। आप यदि सिख जाते है तो हाल मार्किंग चेक कर असली सोने की पहचान कर सकते हैं।

इस तरह होती असली सोने की पहचान

जब भी आप सोना या उससे बनी ज्वेलरी खरीदते हैं तो आपको उस पर बीआईएस चिह्न जरूर चेक करना चाहिए। इसे एक त्रिकोण की तरह दर्शाया जाता है। वहीं बिल पर हॉलमार्किंग की कॉस्ट को चेक करने के लिए आपको बिल ब्रेकअप के लिए रिक्वेस्ट करनी चाहिए। आपको बिल में लागत और हॉलमार्किंग सेन्टर द्वारा निर्धारित मूल्य को चेक कर लेना चाहिए, साथ ही आपको कैरेट भी चेक करना जरूरी है। आप जो सोना खरीदते हैं उसे कम से कम 22 कैरट होना चाहिए। इसके अलावा आप जोहरी के लाइसेंस पर लिस्टेड स्टोर के पते को भी चेक कर सकते हैं।

इस तरह हॉलमार्किंग को करें चेक

हॉलमार्किंग के जरिए आप असली या नकली सोने की तुरंत पहचान कर सकते हैं। यह चेक करने के लिए आपको उसका हॉलमार्क देखना होता है। अगर सोने का हॉलमार्क 375 है तो यह 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। इसी तरह 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी शुद्ध होता है और 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होने की गारंटी है। वहीं 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी और 999 होने पर सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है।

हॉलमार्किंग वाला सोना ही क्यों खरीदें?

सोने की हॉलमार्किंग उसकी शुद्धता की पुष्टि करती है। इससे आप असली और नकली सोने की पहचान कर सकते हैं। देश में सोने की ज्वेलरी के लिए गोल्ड हॉलमार्किंग का नियम लागू किया गया है। इसके मुताबिक ज्वेलरी बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होना चाहिए। यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। नए हॉलमार्किंग नियमों से आप सही ज्वेलरी खरीद सकेंगे और सोना खरीदते समय धोखाधड़ी से बचेंगे। अब आप सोना खरीदने जाएं तो उसकी हॉलमार्किंग जरूर चेक करें।

बाजार/कारोबार की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button