बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

holiday canceled : शिक्षकों की गर्मी की छुट्टी रद्द, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, पंचायत चुनाव के चलते उठाया कदम

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के चलते शिक्षकों को इस बार गर्मी की छुट्टी का लुफ्त उठाने का मौका नहीं मिल पाएगा। चुनाव का ऐलान होते ही स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर के सरकारी शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश रद्द कर दिए हैं। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

जारी किए गए आदेश में लिखा है कि शिक्षकों के लिए 1 मई से 9 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों के लिए घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश निरस्त किए जाते हैं।

👉 ‘बैतूल अपडेट’ की खबरें तत्काल प्राप्त करने के लिए हमारे इंस्टाग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें। ग्रुप ज्वाइन करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…👇
https://t.me/+k1Riayq0QzZhYWJl

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button