मिला जुला

Holi 2026 Date and Holika Dahan Time: कब मनाई जाएगी होली, किस दिन होगा होलिका दहन, जानें पूरा पंचांग और शुभ समय

Holi 2026 Date and Holika Dahan Time: फाल्गुन पूर्णिमा, भद्रा, चंद्रग्रहण और सूतक काल के बीच कब करें होलिका दहन और किस दिन मनाएं रंगों का त्योहार, पढ़ें पूरी जानकारी

Holi 2026 Date and Holika Dahan Time: कब मनाई जाएगी होली, किस दिन होगा होलिका दहन, जानें पूरा पंचांग और शुभ समय
Holi 2026 Date and Holika Dahan Time: कब मनाई जाएगी होली, किस दिन होगा होलिका दहन, जानें पूरा पंचांग और शुभ समय

Holi 2026 Date and Holika Dahan Time: रंगों का त्योहार होली इस वर्ष खास ज्योतिषीय संयोगों के बीच मनाया जाएगा। फाल्गुन माह के अंतिम दिनों में भद्रा और चंद्रग्रहण के कारण तिथियों में विशेष सावधानी रखी जा रही है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि होलिका दहन कब किया जाए और रंगों की होली किस दिन खेली जाएगी। यहां पूरे क्रम से जानकारी दी जा रही है।

फाल्गुन मास और होलाष्टक का महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन वर्ष का अंतिम महीना माना जाता है। इसके बाद चैत्र मास से नए संवत्सर की शुरुआत होती है। फाल्गुन में ही होली का पर्व आता है। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं। इस अवधि को शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता और विवाह, मुंडन या गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य टाल दिए जाते हैं।

कब से कब तक है पूर्णिमा तिथि

ज्योतिष गणना के मुताबिक इस बार फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 2 मार्च को शाम 5 बजकर 33 मिनट पर प्रारंभ होगी। यह तिथि 3 मार्च 2026 को शाम 4 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। पूर्णिमा के आधार पर ही होलिका दहन और धुलेंडी की तिथि तय की जाती है।

कब किया जाएगा होलिका दहन

जानकारों के अनुसार होलिका दहन 3 मार्च 2026, मंगलवार को किया जाएगा। 2 मार्च को दहन करना उचित नहीं माना गया है क्योंकि उस दिन भद्रा का प्रभाव रहेगा। मान्यता है कि भद्रा काल में होलिका दहन नहीं किया जाता। भद्रा समाप्त होने के बाद ही दहन करना शुभ होता है। 3 मार्च की शाम 6 बजकर 23 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट तक का समय इसके लिए अनुकूल बताया गया है। इसी अवधि में विधि-विधान से होलिका दहन किया जाएगा।

3 मार्च को रहेगा चंद्रग्रहण

3 मार्च को चंद्रग्रहण भी लग रहा है। यह दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार ग्रहण से लगभग नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस हिसाब से सुबह 9 बजकर 40 मिनट से सूतक प्रभावी रहेगा। सूतक के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से परहेज किया जाता है।

4 मार्च को खेली जाएगी रंगों की होली

चंद्रग्रहण और सूतक को ध्यान में रखते हुए रंगों का उत्सव 4 मार्च, बुधवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन पूर्वा फाल्गुनी और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र का शुभ योग भी बन रहा है। ऐसे में श्रद्धालु परंपरा के अनुसार 3 मार्च को होलिका दहन करेंगे और अगले दिन 4 मार्च को उत्साह के साथ रंगों की होली मनाएंगे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button