Betul News: शहर की शांत फिजा में फिर जहर घोलने की कोशिश, हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल शहर में नवरात्र पर्व के दौरान शांत फिजा में एक बार फिर जहर घोलने का प्रयास किया गया। शहर में चल रहे एक गरबे के कार्यक्रम को लेकर फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट पर एक युवक द्वारा हिंदू देवी-देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। इससे आक्रोशित कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली थाना बैतूल में आरोपी के खिलाफ शिकायत भी की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात न्यू बैतूल स्कूल मैदान पर गरबे को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट पर Itz Ajju फेसबुक अकाउंट से हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की गई। सोशल मीडिया पर युवक की पोस्ट देखने के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई।
खबर है कि कुछ संगठनों ने युवक की पिटाई करने के बाद उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। साथ ही कोतवाली थाने में कुलदीप मेहरनवार और एक अन्य युवक ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर शहर की फिजा खराब करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
- ये भी पढें : Betul News: अतिक्रमण को लेकर विहिप ने किया बडोरा ब्रिज पर चक्काजाम, हनुमान चालीसा का किया पाठ, दी यह चेतावनी

आवेदन में कहा गया है कि कुछ लोगों द्वारा शहर का वातावरण खराब किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए। इधर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कोतवाली थाना ले गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 153 ए, 295 ए और 67 के तहत मामला पंजीबद्ध किया जा रहा है।



