मनोरंजन अपडेट

Hindi Jokes : आज सुबह मैं जैसे ही घर से निकला…एक बिल्ली मेरा रास्ता काट गई, पढ़ें मजेदार जोक्‍स…

Hindi Jokes: As soon as I left the house this morning...a cat crossed my path, read funny jokes...

Hindi Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Hindi Jokes)

आज सुबह मैं जैसे ही घर से निकला..
एक बिल्ली मेरा रास्ता काट गई..
मैं वहीँ रुक गया..
तो बिल्ली हँसते हुए बोली-
अबे निकल जा.. तेरी तो शादी हो चुकी है…
अब इससे बुरा तेरा क्या होगा…

सरदार ने मेडिकल स्टोर से दवा ली,
और स्टोर वाले से कहा….
“चीनी भी दो”
स्टोरकीपर- चीनी यहाँ नहीं मिलती ?
सरदार- हम पागल नहीं हैं,
पढ़ें लिखे हैं,दवा पर लिखा है
Sugar Free
चीनी तो तुम्हारा बाप भी देगा हाँ…

पति पत्नी चोरी के बारे में बात कर रहे थे
पति- जो चोरी करता है वह बाद में बहुत पछताता है
पति (रोमांटिक अंदाज में)- और तुमने
शादी से पहले जो मेरी नींदें चुराई थीं,
मेरा दिल चुराया था, उनके बारे में क्या ख्याल है?
पति- कह तो रहा हूं, जो चोरी करता है
वह बाद में बहुत पछताता है….!!

टुन्नू उदास बैठा था…
मुन्नू- क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है…?
टुन्नू- क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि पेड़ से
हमें ‘शीतल छाया’ मिलती है…
मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं,
लेकिन न तो शीतल आयी और न छाया…!!!

पिता बोले- झप्पु अगर तू इस बार भी फेल हो गया,
तो मुझे पापा मत बोलना…
झप्पु का रिजल्ट आने के बाद
पापा- रिजल्ट कैसा रहा…?
झप्पु- चुप बैठ मोहन लाल,
तूने पापा कहलाने का हक खो दिया है…

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button